फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस' में हिस्सा ले चुका ये अभिनेता, पहली ही फिल्म में शाहरुख को दी थी टक्कर

Mon, 02 Dec 2019 11:56 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Mon, 02 Dec 2019 11:56 AM IST
विज्ञापन
apurva agnihotri know about his life facts
apurva agnihotri - फोटो : social media

अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री को आपने 'बिग बॉस' सीजन 7 में देखा होगा। अपूर्व अपनी पत्नी और अभिनेत्री शिल्पा सकलानी के साथ 'बिग बॉस' में आए थे। अपूर्व को सीरियल 'जस्सी जैसी कोई नहीं' में अरमान के किरदार से सबसे ज्यादा पहचान मिली। 

apurva agnihotri know about his life facts
apurva agnihotri - फोटो : bigg boss

दो दिसंबर 1972 को जन्मे अपूर्व अग्निहोत्री ने साल 1997 में सुभाष घई की फिल्म 'परदेस' से डेब्यू किया। इस फिल्म में शाहरुख खान, महिमा चौधरी और अमरीश पुरी मुख्य भूमिका में थे। अभिनय की दुनिया में अच्छा-खासा नाम कमाने के बाद अपूर्व गलत वजहों से भी चर्चा में रहे।

apurva agnihotri know about his life facts
apurva agnihotri - फोटो : file photo

अपूर्व की पत्नी शिल्पा ने सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में गंगा का किरदार निभाया था। अपूर्व और शिल्पा ने अपने काम से टीवी इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया। फिर कई महीने तक ये कपल कैमरे की दुनिया से गायब रहा। अचानक एक साल बाद दोनों चर्चा में आए। पुलिस ने अपूर्व और शिल्पा को मुंबई के एक होटल में रेव पार्टी में पकड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
apurva agnihotri know about his life facts
apurva agnihotri - फोटो : file photo

अपूर्व और शिल्पा मीडिया के सामने भी आए और लगातार ड्रग्स नहीं लेने की बात ही कहते रहे। बाद में पुलिस कस्टडी के बाद शिल्पा ने कहा कि 'हम लोग केवल एक पार्टी में शामिल होने गए थे। हमें बिल्कुल भी नहीं पता था कि वो एक रेव पार्टी है।' वहीं अपूर्व ने कहा कि 'हमने खुद से ड्रग्स नहीं लिया और ना ही किसी को ड्रग्स लेते हुए देखा।' 

विज्ञापन
apurva agnihotri know about his life facts
apurva agnihotri - फोटो : file photo

ये पूरा मामला साल 2012 का है। अगले ही साल 2013 में दोनों बिग बॉस के घर में शामिल होने पहुंचे। अपूर्व और शिल्पा ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले ही कॉन्ट्रैक्ट में कहा था कि वो घर के अंदर रेव पार्टी के मुद्दे पर कुछ भी नहीं कहेंगे। अपूर्व आखिरी बार 2018 में प्रसारित सीरियल 'बेपनाह' में नजर आए थे।

फिल्मों में आने से पहले बेकरी की दुकान चलाता था ये अभिनेता, फिर ऐसे मिली बॉलीवुड में एंट्री

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed