फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apurva Agnihotri: 'परदेस' में शाहरुख के साथ काम करके भी क्यों नहीं मिल रहा था अपूर्व को काम? एक्टर ने बताई वजह

Mon, 24 Apr 2023 04:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Apr 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
Apurva Agnihotri Recalls Working With Shah Rukh Khan in Pardes Says SRK helped him a lot on the set
अपूर्व अग्निहोत्री-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपूर्व अग्निहोत्री टीवी की दुनिया का बड़ा नाम रहे हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। अपूर्व फिल्म 'परदेस' में शाहरुख खान के साथ काम कर चुके हैं। हालांकि, इसके बावजूद भी उन्हें फिल्मों के कोई खास ऑफर नहीं आए। हाल ही में अपूर्व ने इस बारे में अपनी चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में अपूर्व ने शाहरुख खान के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया। 

Apurva Agnihotri Recalls Working With Shah Rukh Khan in Pardes Says SRK helped him a lot on the set
अपूर्व अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

बातचीत के दौरान अपूर्व ने शाहरुख खान की खूब तारीफ की और कहा कि फिल्म के दौरान किंग खान ने उनकी खूब मदद की। अपूर्व ने कहा, 'शाहरुख खान हमेशा 15-20 लोगों से घिरे रहते थे, लेकिन इसके बावजूद वह काफी विनम्र रहते।' अपूर्व ने शाहरुख खान से पहली मुलाकात का भी जिक्र किया। 

Apurva Agnihotri Recalls Working With Shah Rukh Khan in Pardes Says SRK helped him a lot on the set
अपूर्व अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

अपूर्व अग्निहोत्री ने बताया, 'जब मैं फिल्म परदेस के लिए कास्ट हो गया था, तब मैं पहली बार शाहरुख से मिला। शाहरुख एक कुर्सी पर आराम से बैठे हुए थे। मैं उनसे मिलने पहुंचा तो उन्होंने मुझे बोला हाय आई एम शाहरुख खान। उन्होंने सेट पर हमेशा मुझे काफी सहज महसूस कराया। उनके साथ काम करने का अनुभव काफी मजेदार था।'
Ayalaan: शिवकार्तिकेयन की अयलान दीवाली के मौके पर होगी रिलीज, पांच भाषाओं में देख सकेंगे फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Apurva Agnihotri Recalls Working With Shah Rukh Khan in Pardes Says SRK helped him a lot on the set
अपूर्व अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'परदेस' दर्शकों को पसंद आई थी। साथ ही शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार के साथ अपूर्व ने काम किया, इसके बाद भी उन्हें काम नहीं मिल रहा था। इस बारे में जब पूछा गया तो अपूर्व ने कहा कि इसकी कई वजहें थीं, लेकिन एक वजह खुद उनका अपना व्यवहार भी रहा। अपूर्व का कहना है, 'अगर आप इंडस्ट्री में काम करना चाहते हैं तो आप इंट्रोवर्ट होकर नहीं रह सकते। आपको अपनी मार्केटिंग करनी होगी और बाहर निकलना होगा।' अपूर्व ने कहा कि वह पार्टियों में नहीं जाते थे और लोगों से बहुत मिलते-जुलते नहीं थे।
Hera Pheri 3: हेरा फेरी 3 पर मंडरा रहा संकट? टी-सीरीज के बाद अब इस कंपनी ने फिल्म पर ठोंका दावा

विज्ञापन
Apurva Agnihotri Recalls Working With Shah Rukh Khan in Pardes Says SRK helped him a lot on the set
अपूर्व अग्निहोत्री-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'परदेस' की बात करें तो सुभाष घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म वर्ष 1997 में रिलीज हुई। फिल्म में शाहरुख खान और अपूर्व अग्निहोत्री के अलावा महिमा चौधरी, अमरीशपुरी, आलोक नाथ, हिमानी शिवपुरी जैसे सितारे भी नजर आए।
Tapori Satya Passed Away: नहीं रहे कन्नड़ एक्टर टपोरी सत्या, किडनी फेल होने के कारण हुआ निधन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed