फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Apurva Asrani: प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में आए अपूर्व असरानी, बोले- हिट फिल्मों के बाद भी उन्हें किया इग्नोर

Mon, 03 Apr 2023 09:52 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 03 Apr 2023 09:52 PM IST
विज्ञापन
Apurva Asrani supports Priyanka Chopra said actress was ignored in 2012 after giving hit films in Bollywood
प्रियंका चोपड़ा, अपूर्व असरानी - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने हाल ही में अपने बॉलीवुड छोड़ने और यहां हो रही राजनीति पर बयान दिया था, जिसके बाद इंडस्ट्री में सनसनी मच गई। कई सेलेब्स ने प्रियंका का समर्थन किया तो कई ने अपनी आपबीती भी सुनाई। अब फिल्म निर्माता अपूर्व असरानी ने प्रियंका का समर्थन किया और बॉलीवुड में चल रहे उन गैंग्स के बारे में खुलकर बात की, जो उन कलाकारों की प्रतिभाओं को अनदेखा और अस्वीकार करते हैं, जो उनकी बात मानने से इनकार कर देते हैं।

Apurva Asrani supports Priyanka Chopra said actress was ignored in 2012 after giving hit films in Bollywood
अपूर्व असरानी - फोटो : Social Media

अपूर्व ने अपने ट्विटर पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ खड़े थे और अब वह प्रियंका चोपड़ा के समर्थन में भी खड़े रहेंगे, भले ही उन्हें इसके परिणाम भुगतने पड़ें। अपूर्व ने ट्वीट किया, 'जब मैंने सुशांत और ब्लाइंड आइटम्स की भयावह संस्कृति के लिए बात की तो मैंने इसकी कीमत चुकाई। मैं प्रियंका चोपड़ा के लिए खड़े होने की कीमत चुकाऊंगा। 'उदार' मीडिया सबसे पहले मेरा बहिष्कार करेगा, लेकिन मैं हमेशा सच बोलूंगा, चाहे मुझे अकेले ही क्यों न खड़ा होना पड़े।'

Ira Khan-Nick Jonas: आमिर की बेटी ने निक जोनस संग साझा की तस्वीर, प्रियंका चोपड़ा के पति को लेकर कही यह बात

Apurva Asrani supports Priyanka Chopra said actress was ignored in 2012 after giving hit films in Bollywood
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Social Media

हाल ही में दिए इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा के बारे में बात करते हुए अपूर्व ने कहा कि साल 2012 में प्रियंका ने जब हिट फिल्में दीं, तब उसके बाद बॉलीवुड में उन्हें किनारे लगाने के लिए अभियान चलाया गया था। प्रियंका ने एक साल में ही दो बड़ी हिट फिल्में ‘बर्फी’ और ‘अग्निपथ’ की थीं, लेकिन एक अखबार के पहले पन्ने पर यह कहा गया था कि कोई भी हीरो उनके साथ काम नहीं करना चाहता था। वास्तव में प्रियंका को वह सम्मान नहीं मिल रहा था, जिसकी वह हकदार थीं। यही कारण है कि वह एक एक्ट्रेस और एक स्टार के रूप में आगे नहीं बढ़ पा रही थीं।

NTR 30: सैफ अली खान ने 'एनटीआर 30' से किया किनारा, विलेन की भूमिका में नहीं आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Apurva Asrani supports Priyanka Chopra said actress was ignored in 2012 after giving hit films in Bollywood
प्रियंका चोपड़ा जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

अपूर्व ने यह भी बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में मेहनती कलाकारों को किस तरह से दबाया जाता है। अपूर्व कहा कि यदि कोई एक्टर किसी की फिल्म करने से इनकार कर देता है या फिर किसी कारण से वह फिल्म नहीं करना चाहता, ऐसी स्थिति में लोगों का ईगो हर्ट हो जाता है। इसके बाद वह अन्य लोगों को उस एक्टर या एक्ट्रेस के साथ फिल्म न करने के लिए कहते हैं। यही नहीं उस कलाकार को बदनाम करने के लिए अभियान चलाए जाते हैं। इसके लिए मीडिया और नामचीन पत्रकारों का उपयोग किया जाता है। बड़े और भ्रष्ट लेखक उनके खिलाफ लेख लिखते हैं। इन लेखों के जरिए उस व्यक्ति के खिलाफ कई प्रकार के झूठे आरोप लगाए जाते हैं।

Shahrukh Khan: शाहरुख के शरीर के इन हिस्सों में हो चुकी है गंभीर इंजरी, सात बार हुई सर्जरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed