मनोरंजन जगत में हर दिन कुछ न कुछ नया और दिलचस्प होता रहता है। कभी कोई सितारा बुरी तर से ट्रोल किया जाता है, तो कभी किसी को फैंस का भरपूर प्यार मिलता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ...
Filmy Wrap: इंडिया को मिलेगा देसी 'हैरी पॉटर' और रिचर्ड-शिल्पा मामले में एक्ट्रेस को राहत, पढ़ें फिल्मी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहती हैं। बढ़ती उम्र में भी एक्ट्रेस काफी फिट हैं और जिंदगी को लेकर पॉजिटिव नजर आती हैं। फिटनेस और लाइफस्टाइल के मामले में वह कम उम्र की अभिनेत्रियों को भी टक्कर देती हैं। साल 2007 में हॉलीवुड स्टार रिचर्ड गेरे ने एक सार्जनिक कार्यक्रम में अभिनेत्री को किस कर लिया था। 2007 के इस अश्लीलता मामले में शिल्पा शेट्टी को बरी करने के आदेश के खिलाफ दायर याचिका को सत्र अदालत ने सोमवार को खारिज कर दिया है।
Shilpa Shetty: रिचर्ड-शिल्पा किस मामले में एक्ट्रेस को राहत, बरी करने के आदेश के खिलाफ दर्ज याचिका खारिज
विवियन डीसेना टीवी के फेमस एक्टर में से एक हैं। विवियन ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्होंने साल 2019 में इस्लाम कबूल कर लिया था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि उन्होंने दूसरी शादी की है और एक बेटी के पिता भी बने है। जैसा कि रमजान का महीना चल रहा है, एक्टर ने बीते दिनों अपने फैंस को इसकी शुभकामनाएं भी दी थीं। वहीं अब विवियन अबू धाबी पहुंचे हैं, जहां से उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
Vivian Dsena: तरावीह पढ़ने अबू धाबी पहुंचे विवियन डिसेना, इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर जाहिर की खुशी
बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी जल्द ही महानायक अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने जा रही हैं। दरअसल, एक्ट्रेस की एंट्री रिभु दासगुप्ता की फिल्म सेक्शन 84 में हो गई है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर के साथ काम करने को लेकर डायना भी काफी उत्साहित हैं। फिल्म का निर्माण रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले होगा। बताया जा रहा है कि मेकर्स जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं।
Diana Penty: डायना पेंटी के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अमिताभ बच्चन की कोर्टरूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में आएंगी नजर
लेडी गागा इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं, जहां वह जोकर के सीक्वल की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में हार्ले क्विन के आउटफिट में लेडी गागा की तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिसने सोशल मीडिया की पूरी लाइमलाइट अपनी ओर खींच ली। वहीं, अब लेडी गागा के वायरल हो रहे एक वीडियो ने इंटरनेट जगत की हलचल बढ़ा दी है। क्लिप में गागा, कोर्ट रूम के बाहर खड़ी एक लड़की को किस करती नजर आ रही हैं।
Lady Gaga: लेडी गागा ने भीड़ के बीच एक अनजान लड़की को किया किस, न्यूयॉर्क से वायरल हुए वीडियो ने मचाया तहलका