दिग्गज संगीतकार एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने हाल ही में अपने 29 साल के शादी को खत्म करने का फैसला किया था। इस घोषणा के बाद से उनके अलगाव को लेकर कई तरह की बातें सोशल मीडिया पर कही जाने लगीं। इन कयासों का सिलसिला तब और बढ़ा जब मोहिनी डे ने भी अपने पति मार्क हार्ट्सच से अलग होने का एलान किया।
AR Rahman: पिता एआर रहमान के बचाव में उतरे एआर अमीन, अफेयर की अटकलों पर कही यह बात
एआर रहमान के बेटे एआर अमीन ने अपने पिता के बचाव में बयान दिया है। उन्होंने उनके बारे में चल रही अफेयर की अफवाहों को आधारहीन बताया। अमीन ने सोशल मीडिया पर कहा कि उनके पिता एक लेजेंड हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार लग रहे कयासों के बाद एआर रहमान के बेटे एआर अमीन ने सोशल मीडिया पर इन अफवाहों का खंडन किया है। अमीन ने कहा, "मेरे पिता एक लेजेंड हैं, ऐसा न सिर्फ उनके अद्वितीय योगदानों वजह से है, बल्कि उनके कई वर्षों में अर्जित किए गए सम्मान और प्रेम के कारण भी। मुझे यह देखकर दुख होता है कि झूठी और आधारहीन अफवाहें फैल रही हैं।
View this post on Instagram
उन्होंने आगे लिखा, "हमें यह याद रखना चाहिए कि जब हम किसी के जीवन और धरोहर के बारे में बात करें तो सत्य और सम्मान की अहमियत को समझें। कृपया ऐसी भ्रामक जानकारी फैलाने से बचें। आइए हम उनके सम्मान को बनाए रखें और उस अद्भुत प्रभाव को सम्मानित करें जो उन्होंने हम सभी पर डाला है।"
हाल ही में रहमान और सायरा की तलाक की खबरों ने फैंस को हैरान कर दिया था। दोनों ने 1995 में शादी की थी। वे तीन बच्चों के माता-पिता हैं। अलगाव की जानकारी देते हुए सायरा के वकील ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि यह निर्णय महत्वपूर्ण मानसिक दबाव और असहनीय मतभेदों के कारण लिया गया है। साथ ही, बयान में इस कठिन समय में उनकी निजी जिदगी के लिए गोपनीयता की अपील भी की गई थी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एआर रहमान ने हिंदी फिल्म अमर सिंह चमकीला में अपना संगीत दिया था। उनके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा उन्होंने इस साल मैदान और रायन जैसी फिल्मों को भी अपनी धुनों से सजाया था।
Kinshuk Vaidya Wedding: ‘शाका लाका बूम बूम’ के ‘संजू’ लेंगे सात फेरे, जानें कौन बन रहीं उनकी जीवनसंगिनी