{"_id":"5c30ad7dbdec2256ac50325c","slug":"ar-rahman-birthday-special-5-important-things-about-ar-rahman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस एक मजबूरी की वजह से ए आर रहमान को करना पड़ा था धर्म परिवर्तन, बनना चाहते थे इंजीनियर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस एक मजबूरी की वजह से ए आर रहमान को करना पड़ा था धर्म परिवर्तन, बनना चाहते थे इंजीनियर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: anand anand
Updated Sun, 06 Jan 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
A R Rehman
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने सुरों से दुनियाभर में लोगों को सुकून पहुंचाने वाले संगीतकार ए आर रहमान बेशक दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड ऑस्कर जीत चुके हैं, लेकिन संगीत का यह जादूगर अपनी स्कूली शिक्षा भी पूरी नहीं कर पाए था। 6 जनवरी, 1967 में दक्षिण भारत में मद्रास के एक हिन्दू परिवार में जन्में एआर रहमान ने तमिल से लेकर हिंदी और फिर हॉलीवुड तक अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाया है। वहीं आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ अनोखी बातें बताने जा रहे हैं।
2 of 6
a.r rehman
पूरी दुनिया में अपने गानें से लाखों लोगों को दिवाना बनाने वाले रहमान किसी जमाने में इंजीनियर बनना चाहते थे। वहीं साल 1980 में ए आर रहमान दूरदर्शन पर आने वाले एक शो वंडर बैलून में नजर आए थे। जहां वो एक ऐसे लड़के के रूप में मशहूर हुए जो एक साथ चार की-बोर्ड बजा सकता था। वहीं उस वक्त वो महज 13 साल के थे।
3 of 6
a r rehman
वहीं इस्लाम कुबूल करने से पहले उनका नाम दिलीप कुमार था, लेकिन 23 साल की उम्र में जब उनकी बहन की तबीयत बेहद खराब हुई तो पूरे परिवार के साथ रहमान ने अपना धर्म परिवर्तन किया और उनका नाम 'ए एस दिलीप कुमार' से ए आर रहमानयानी 'अल्लाह रखा रहमान' पड़ा। लेकिन इससे ज्यादा दिलचस्प बात तो ये है कि बॉलीवुड के लेजेंड्री एक्टर दिलीप कुमार और रहमान दोनों की पत्नी का नाम सायरा बानों है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
a r rehman
सुरों के जादूगर ए आर रहमान के कई साउंडट्रैक हॉलीवुड फिल्मों में भी इस्तेमाल किए जा चुके हैं। रहमान के मशहूर गाने 'छैया-छैया' को हॉलीवुड फिल्म इनसाइड मैन में शामिल किया गया। साथ ही फिल्म 'बॉम्बे' के म्यूजिक ट्रैक को भी फिल्म डिवाइन इंटरवेंशन में इस्तेमाल किया गया था। वहीं मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल की मशहूर धुन भी रहमान के द्वारा ही बनाई गई है। वहीं आप ये सुनकर हैरान हो जाएंगे कि इसे इसे लगभग 150 मिलियन से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।
विज्ञापन
5 of 6
a r rehman
रहमान के बारे में ये भी कहा जाता है कि वो सिर्फ रात के समय ही रिकॉर्डिंग किया करते हैं। उन्होनें अपनी यह प्रथा केवल सुरों की सरताज लता जी के लिए तोड़ते हुए दिन में रिकॉर्डिंग की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।