सब्सक्राइब करें

गर्लफ्रेंड के साथ एक्स वाइफ के परिवार को लंच पर ले गए अरबाज खान, नहीं आईं मलाइका अरोड़ा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 24 Apr 2018 07:45 AM IST
विज्ञापन
arbaaz khan and his girlfriend met malika arora family
अरबाज खान

इन दिनों अरबाज खान अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं । अक्सर वो अपनी गर्लफ्रेंड एलेक्जेंड्रा कैमेलिया के साथ स्पॉट किए जाते हैं । दोनों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं । अब अरबाज और उनकी गर्लफ्रेंड फिर चर्चा में हैं ।

arbaaz khan and his girlfriend met malika arora family
अरबाज खान

हाल ही मेें अरबाज अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा के घर पहुंचे । मलाइका की मां, पिता और बहन अरबाज के साथ स्पॉट किए गए । मलाइका उनके साथ नहीं थीं । सामने आई तस्वीर में अरबाज और एलेक्जेंड्रा के साथ मलाइका को छोड़ उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है।

arbaaz khan and his girlfriend met malika arora family
अमृता अरोड़ा

स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, अरबाज खान मलाइका की फैमिली के साथ लंच के लिए गए थे। अरबाज ने पिंक कलर की टीशर्ट पहन रखी है । वहीं एलेक्जेंड्रा पीले कलर के टॉप में दिख रही हैं । मलाइका और अरबाज के साथ उनका बेटा अरहान खान भी है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
arbaaz khan and his girlfriend met malika arora family
अमृता अरोड़ा

बता दें कि अरबाज ने कभी भी अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात नहीं की है । अरबाज और मलाइका का पिछले साल ही तलाक हुआ है । अब दोनों अपनी-अपनी लाइफ जी रहे हैं । इसके अलावा अरबाज फिल्म 'दबंग 3' के निर्माण में बिजी हैं ।

विज्ञापन
arbaaz khan and his girlfriend met malika arora family
अमृता अरोड़ा

फिल्म में टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय गेस्ट अपीयरेंस देते हुए नजर आएंगी। मौनी का रोल 5-6 मिनट का होगा। कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिल्म में मौनी का रोल सोनाक्षी सिन्हा के रोल ‘रज्जो’ से भी ज्यादा अहम होगा लेकिन ये सिर्फ अफवाह निकली ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed