फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरबाज को पहली बार देखते ही मलाइका के मुंह से निकली थी ये बात, चौंक गए थे सभी

Sun, 04 Aug 2019 11:12 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 04 Aug 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan Birthday Special Arbaaz Khan And Malaika Arora Love Story
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान - फोटो : file photo
अरबाज खान का जन्मदिन 4 अगस्त को होता है। भले ही आज वो पत्नी मलाइका अरोड़ा से अलग हो चुके हैं और तलाक ले चुके हैं, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब दोनों ही एक-दूजे के जहां थे। उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। पहली नजर में दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे। क्या आप जानते हैं कि दोनों की मुलाकात कैसे हुई ?
Arbaaz Khan Birthday Special Arbaaz Khan And Malaika Arora Love Story
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान - फोटो : file photo
बात 1993 की है। उस वक्त मलाइका एक जानी-मानी मॉडल थीं। उन्हें और अरबाज को एक कॉफी एड के लिए बुलाया गया जो काफी बोल्ड था। ये पहला मौका था जब दोनों एक-दूसरे के सामने थे। देखते ही दोनों का लगा कि वो एक-दूजे के लिए ही बने हैं। कब अरबाज और मलाइका के बीच प्यार की घंटियां बजने लगीं पता ही नहीं चला।
Arbaaz Khan Birthday Special Arbaaz Khan And Malaika Arora Love Story
मलाइका अरोड़ा खान अरबाज खान - फोटो : file photo
खैर, जो भी हो लेकिन मलाइका के मुताबिक, उनकी पहली मुलाकात काफी अच्छी रही। मलाइका पर अरबाज का खुमार इस कदर हावी था कि एक बार वो जब अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ एक क्लब में गईं तो वहां अरबाज अपने दोस्त साजिद खान के साथ डीजे के तौर पर काम कर रहे थे। अमृता तो सलमान के पीछे पागल थीं और उस वक्त सलमान बड़े स्टार भी थे। लेकिन मलाइका अरबाज पर जान छिड़कने लगीं थीं। अरबाज को देखते ही मलाइका कह उठी थीं 'ये लड़का मेरे टाइप का है। मुझे ये पसंद है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan Birthday Special Arbaaz Khan And Malaika Arora Love Story
अरबाज खान मलाइका अरोड़ा - फोटो : file photo
यहीं से दोनों के रिलेशनशिप की शुरूआत हुई। पांच साल तक मलाइका और अरबाज एक-दूसर को डेट करते रहे और फिर शादी के बंधन में बंध गए। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि शादी के लिए मलाइका ने अरबाज को प्रपोज किया था जबकि आमतौर पर लड़का लड़की को शादी के प्रपोज करता है।इसका खुलासा मलाइका ने एक इंटरव्यू में भी किया, 'हम दोनों पहली नजर में ही एक-दूसरे के दीवाने हो गए थे और प्यार करने लगे थे। लेकिन शादी के लिए मैंने ही अरबाज को प्रपोज किया। अरबाज ने मुझसे शादी के लिए प्रपोज नहीं किया था।' 12 दिसंबर 1998 को मलाइका और अरबाज ने पहले चर्च में शादी की और फिर निकाह किया। शादी के करीब चार साल बाद मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया।
विज्ञापन
Arbaaz Khan Birthday Special Arbaaz Khan And Malaika Arora Love Story
Malaika Arora Arbaaz Khan - फोटो : twitter
मलाइका अरबाज को काफी रोमांटिक मानती थीं। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे। अक्सर अरबाज मलाइका से कहते भी थे 'बेबी हम दोनों साथ में बूढ़े हो रहे हैं।' यह सुनकर मलाइका भी कुछ इसी तरह के सपने देखतीं। लेकिन तलाक के साथ ही दोनों का ये सपना भी टूट गया। बेशक मलाइका और अरबाज अब तलाक ले चुके हैं लेकिन अपने बेटे अरहान को वो मिलकर सपोर्ट करेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed