{"_id":"5d4544a18ebc3e6cbb2a62b9","slug":"kishore-kumar-birth-anniversary-film-abhimaan-based-on-kishor-kumar-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किशोर कुमार की जिंदगी पर बनी थी अमिताभ-जया की फिल्म 'अभिमान', भारत से ज्यादा श्रीलंका में हुई थी हिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किशोर कुमार की जिंदगी पर बनी थी अमिताभ-जया की फिल्म 'अभिमान', भारत से ज्यादा श्रीलंका में हुई थी हिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 04 Aug 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
किशोर कुमार
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के महान गायक किशोर कुमार की 4 अगस्त को बर्थ एनिवर्सिरी है। किशोर दा को जितनी महारथ अभिनय में हासिल थी उतनी ही अच्छी आवाज के भी वो धनी थे। उनके गाए हुए नगमें आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। किशोर दा का जन्म 4 अगस्त 1929 को मध्य प्रदेश के खंडवा में हुआ था और उनका निधन 1987 में हुआ। आइए आपको बताते हैं उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा।
2 of 5
ABHIMAN
अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की फिल्म 'अभिमान' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। अभिमान 27 जुलाई 1973 को रिलीज हुई थी। अभिमान के रिलीज होने से पहले 3 जून 1973 में अमिताभ और जया बच्चन शादी के बंधन में बंध गए थे। लेकिन जब इस फिल्म की बात की जाती है तो अकसर ये बात बताई जाती है कि इस फिल्म की कहानी किशोर दा की जिंदगी से जुड़ी थी। कैसे आइए बताते हैं।
3 of 5
ABHIMAN
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी चर्चा रही है कि अमिताभ-जया स्टारर फिल्म ‘अभिमान’ में किशोर कुमार और रोमा गुहा की कहानी दिखाई गई थी। रोमा गुहा किशोर कुमार की पहली पत्नी थीं। दोनों का एक बेटा भी हुआ। लेकिन ये शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। इसके पीछे की वजह बताई जाती है कि रोमा सिंगर बनना चाहती थीं लेकिन किशोर उन्हें घर संभालने को कहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ruma guha thakurta kishore kumar
- फोटो : Twitter
इसी बात पर किशोर कुमार और रोमा गुहा के बीच तनातनी बढ़ती गई और आखिर में रोमा घर छोड़ कर चली गईं। फिल्म की कहानी भी कुछ ऐसी ही थी। हालांकि फिल्म में दोनों फिर साथ आते हैं और गाना गाते हैं। लेकिन किशोर कुमार रोमा से अलग होने के बाद मधुबाला के इश्क में पड़ गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
kishor kumar
अभिमान फिल्म की कहानी में अमिताभ और जया दोनों ही गायक की भूमिका में थे। इसीलिए फिल्म का नाम ऋषिकेश मुखर्जी ने पहले राग-रागिनी रखा था लेकिन क्लाइमैक्स में आए ट्विस्ट के बाद इसका नाम बदल कर 'अभिमान' रख दिया गया था। ये फिल्म भारत से ज्यादा श्रीलंका में हिट हुई थी। तो ये था अभिमान फिल्म से जुड़ा किशोर कुमार का किस्सा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।