{"_id":"5ce51cb3bdec22070d45a2da","slug":"arbaaz-khan-missed-salman-khan-film-bharat-screening-spotted-bandra-with-girlfriend-georgia-andriani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान का जरूरी काम छोड़ गर्लफ्रेंड के साथ देर रात स्पॉट हुए अरबाज, कैमरा देखते ही ऐसे दिए रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान का जरूरी काम छोड़ गर्लफ्रेंड के साथ देर रात स्पॉट हुए अरबाज, कैमरा देखते ही ऐसे दिए रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 22 May 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Arbaaz Khan and georgia andriani
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म 'भारत' (Bharat) की स्क्रीनिंग हाल ही में हुई थी। इस स्क्रीनिंग में सलमान खान के परिवार के अलावा फिल्म से जुड़े स्टार्स और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज पहुंचे। खास बात यह है कि इस स्क्रीनिंग पर अरबाज नहीं पहुंचे। अरबाज 'भारत' फिल्म की स्क्रीनिंग छोड़कर गर्लफ्रेंड जॉर्जिया (Georgia Andriani) के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए स्पॉट हुए। सोशल मीडिया पर जॉर्जिया और अरबाज की यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
2 of 5
Arbaaz Khan and georgia andriani
- फोटो : twitter
कहा जा रहा है कि जिस दिन सलमान खान (Salman Khan) ने 'भारत' फिल्म की स्क्रीनिंग रखी थी उसी दिन अरबाज की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया का जन्मदिन था। ऐसे में अरबाज देर रात जॉर्जिया के साथ मुंबई के बांद्रा में स्पॉट हुए। यह दोनों एक साथ डिनर डेट पर आए थे। दोनों ने मीडिया को देखते ही जमकर पोज दिए। अरबाज और जॉर्जिया खुश नजर आ रहे थे।
3 of 5
Arbaaz Khan and georgia andriani
- फोटो : twitter
अपने बर्थडे के मौके पर जॉर्जिया ने लेपर्ड प्रिंट का वनपीस पहना हुआ था। इस ड्रेस में जॉर्जिया सुंदर लग रही थीं। वहीं अरबाज डेनिम शर्ट के साथ ब्लू पैंट पहनी थी। जॉर्जिया के साथ अरबाज भी जंच रहे थे। खबरों की मानें तो अरबाज और जॉर्जिया जल्द ही शादी कर सकते हैं। कुछ दिन पहले ही अरबाज और जॉर्जिया के साथ लंच डेट पर अरबाज का बेटा अरहान भी स्पॉट हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Arbaaz Khan, Arhaan, Giorgia Andriani
- फोटो : instagram
अरबाज और मलाइका ने साल 2017 में तलाक ले लिया था। इसके बाद अरबाज के जॉर्जिया को डेट करने की खबरें आने लगीं। हाल ही में अरबाज ने बताया कि वो जिंदगी के जिस मोड़ पर हैं उससे लगता है कि दोबारा घर बसाने के बारे में सोच सकते हैं। अरबाज के इस बयान से हिंट मिला कि वह जल्द ही दोबारा शादी कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Arbaaz Khan, Georgia Adriani
- फोटो : amar ujala mumbai
अरबाज ने कहा था, 'मैं भी शादी करूंगा। यह एक ऐसी प्रथा है जो हमारे देश में कई साल से चली आ रही है। कई बार कुछ शादियां नहीं चल पाती हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह प्रथा खराब है। मैं नौजवानों को शादी करने की सलाह जरूर दूंगा।' अरबाज और जॉर्जिया में उम्र का फासला ज्यादा है। इस वजह से भी दोनों लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। अरबाज जॉर्जिया से 22 साल बड़े हैं। कुछ समय पहले अरबाज खान ने खुद ही यह बताया था कि वो जॉर्जिया के साथ रिश्ते में हैं और जिंदगी को नई दिशा में ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।