फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arbaaz Khan: पत्नी शूरा के साथ उम्र के ज्यादा फासले पर अरबाज ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'हम इससे बेफिक्र हैं'

Fri, 09 Feb 2024 10:50 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 09 Feb 2024 10:50 AM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan on age gap with Shura says marriages with substantial age differences often higher success rates
अरबाज खान-शूरा खान वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान ने बीते वर्ष दिसंबर में शूरा से शादी रचाई। शूरा और अरबाज के बीच करीब 25 वर्ष उम्र का फासला है। हाल ही में अरबाज खान ने इस बारे में बात की। इसके अलावा अरबाज ने शूरा के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की। अभिनेता ने शादी तक शूरा के साथ अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखा। एक्टर ने अपने इस फैसले की वजह भी साझा की।

Arbaaz Khan on age gap with Shura says marriages with substantial age differences often higher success rates
अरबाज खान-शूरा खान वेडिंग - फोटो : सोशल मीडिया

अरबाज खान और शूरा की लव स्टोरी अरबाज के प्रोडक्शन की 'पटना शुक्ला' से शुरू हुई। शूरा ने इसमें रवीना टंडन के साथ काम किया है। अरबाज का कहना है कि शुरुआत मुलाकातें काफी प्रोफेशनल थीं। फिर धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आए। अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक करने से पहले दोनों करीब दो साल कोर्टशिप में रहे। 

Arbaaz Khan on age gap with Shura says marriages with substantial age differences often higher success rates
अरबाज खान और शूरा खान - फोटो : सोशल मीडिया

अपने रिलेशनशिप को प्राइवेट रखने से उन्हें एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिला। दोनों ने शादी का फैसला काफी सोच-समझकर लिया है और मैच्योर कपल के रूप में यह फैसला लिया गया है। रिलेशन को निजी रखने के अरबाज के फैसले में परिवार साथ रहा। अरबाज खान ने बताया कि शुरुआत में उनके परिवार को भी इस रिश्ते के बारे में नहीं मालूम था, लेकिन फिर उनकी कमिटमेंट से वे सच्चाई से दो-चार हुए तो उन्होंने भी पूरा सपोर्ट दिया।
Valentine week special: फिल्म के सेट से शुरू हुई इन सितारों की लव स्टोरी, काजोल से लेकर करीना तक हैं शामिल..

विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan on age gap with Shura says marriages with substantial age differences often higher success rates
अरबाज खान-शूरा - फोटो : सोशल मीडिया

उम्र के फासले पर अरबाज खान ने बचाव करते हुए कहा, 'शूरा छोटी हैं, लेकिन रिश्ते की सफलता में उम्र इकलौता फैक्टर नहीं होता'। उन्होंने कहा कि दोनों ने आगे बढ़ने के पहले काफी क्वालिटी समय गुजारा है। अरबाज ने ये भी कहा कि इतना बड़ा फैसला किसी जल्दबाजी में तो लिया नहीं गया है, आपसी समझ और एक-दूसरे की सहमति पर लिया गया है।
Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: जियो स्टूडियोज के और 50 करोड़ को लगा पलीता, कृति सेनन का क्या होगा!

विज्ञापन
Arbaaz Khan on age gap with Shura says marriages with substantial age differences often higher success rates
अरबाज खान-शूरा की शादी की तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उम्र में बड़े अंतर की वजह से सोशल मीडिया पर हुई आलोचनाओं पर एक्टर ने कहा कि आलोचना और ट्रोलिंग के बावजूद वे और शूरा दोनों बेफिक्र हैं। उन्होंने कहा कि प्यार, सम्मान और एक-दूसरे के प्रति समर्पण किसी भी रिश्ते का आधार है। एक्टर ने इस धारणा को भी पूरी तरह खारिज कर दिया कि उम्र का अंतर किसी भी रिश्ते में बाधक है। 
Lal Salaam: 'लाल सलाम' की रिलीज पर दुल्हन की तरह सजा सिनेमाघर, फैंस ने रजनीकांत के सम्मान में किया यह काम

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed