फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL की सट्टेबाजी में पिछले साल उछला था अरबाज का नाम, अब ऐसे देखते हैं मैच

Wed, 10 Apr 2019 11:35 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 10 Apr 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan said he watch IPL 2019 only TV in his show Pinch
अरबाज खान - फोटो : file photo
पिछले साल आईपीएल में सट्टेबाजी करने के मामले में सलमान खान के भाई अरबाज खान का नाम आया था। खबरों की मानें तो, अरबाज खान ने पुलिस पूछताछ में सट्टेबाजी में खुद के शामिल होने की बात को कबूला था। इसके बाद उन्होंने सट्टेबाजों को पकड़वाने में पुसिल की मदद भी की थी। 
Arbaaz Khan said he watch IPL 2019 only TV in his show Pinch
अरबाज खान - फोटो : file photo
एक साल बाद अरबाज खान उसी सट्टेबाजी वाले केस को लेकर फिर से चर्चा में हैं। गौरतलब है कि अरबाज छोटे पर्दे पर पिंच नाम का एक चैट शो चलाते हैं। उनके इस शो में बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे मेहमान होते हैं। शो में सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा इन सितारों को लेकर किए गए कमेंट और ट्रोलर्स पर चर्चा होती है। 
Arbaaz Khan said he watch IPL 2019 only TV in his show Pinch
अरबाज खान - फोटो : file photo
इस बार पिंच के एपिसोड में कलंक एक्टर वरुण धवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने वरुण से ढेर सारी बात भी की। शो के अंत में अरबाज खान अपने लिए सोशल मीडिया पर कुछ कमेंट पढ़ते नजर आते हैं जिनमें लिखा होता है, 'थोड़ा सोचो, थोड़ा समझो, फिर बुकी चुनो अरबाज सर।' सोशल मीडिया यूजर्स का ये कमेंट उनके शो की टैगलाइन 'थोड़ा सोचो, थोड़ा समझो, फिर कमेंट करो' से प्रेरित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan said he watch IPL 2019 only TV in his show Pinch
अरबाज खान - फोटो : file photo
यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए अरबाज बोलते हैं,' बिल्कुल सही कहा, नो मोर बुकी, नो मोर गैंबलिंग। बस बंद कर दिया। अभी मजे से आईपीएल टीवी पर देखता हूं और एन्जॉय करता हूं। गौरतलब है कि आईपीएल सट्टेबाजी में अरबाज खान का नाम आते ही बवाल मच गया था। ठाणे पुलिस ने समन भेजकर फिल्म अभिनेता-निर्माता को थाने बुलाया था। अरबाज ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर बयान भी दर्ज कराया था।
विज्ञापन
Arbaaz Khan said he watch IPL 2019 only TV in his show Pinch
अरबाज खान - फोटो : file photo
अरबाज खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' के तीसरे सीक्वल 'दबंग 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को अरबाज खान प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। हाल ही में 'दबंग 3' के सेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। ये सभी तस्वीरें मध्य प्रदेश के इंदौर की थीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed