{"_id":"5f6b317a24145267983efbe5","slug":"archana-puran-singh-birthday-lesser-known-facts-about-her-marriage-with-parmeet-sethi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अपने समय की बोल्ड एक्ट्रेस रहीं हैं अर्चना पूरन सिंह, पहली शादी टूटने के बाद परमीत सेठी को दिल दे बैठी थीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अपने समय की बोल्ड एक्ट्रेस रहीं हैं अर्चना पूरन सिंह, पहली शादी टूटने के बाद परमीत सेठी को दिल दे बैठी थीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 26 Sep 2020 09:34 AM IST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का जन्म 26 सितंबर को देहरादून में हुआ था। उन्होंने साल 1987 में आदित्य पंचोली के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि पहली बार अर्चना को निकाह फिल्म के एक गाने में 10 सेकेंड के लिए देखा गया था। अर्चना ने अपने एक्टिंग करियर में सपोर्टिग रोल ज्यादा निभाए। तब से अब तक अर्चना ने अभिनय क दम पर खूब नाम कमाया है। हालांकि उनकी निजी जिंदगी में अड़चने आती रही हैं।
अर्चना ने 1992 में परमीत सेठी से शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी अर्चना की शादी हो चुकी थी? इतना ही नहीं अर्चना का तो तलाक के बाद प्यार पर से ही विश्वास उठ चुका था। परमीत से अर्चना की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूब गए कि यह रिश्ता सात जन्मों के लिए बंध गया।
अर्चना परमीत के गुड लुक्स पर दिल हार बैठीं तो वहीं परमीत अर्चना की सुंदरता और विचारों की स्पष्टता पर दिल दे बैठे। एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप में जाने का फैसला लिया। जिस वक्त इन दोनों ने यह फैसला लिया था उस वक्त दोनों का इस तरह शादी के पहले एक साथ रहना अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। कुछ वक्त तक इन लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 30 जून, 1992 में शादी कर ली।
शादी के कई साल बाद अर्चना ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'शादी एक नाम है जो किसी रिलेशनशिप को मिलता है। यह एक प्यार का बंधन है जिसमें दो लोग एक दूसरे के लिए सब कुछ कर सकते हैं। जब हम दोनों ने लिव-इन में जाने का फैसला लिया था तो हम दोनों एक दूसरे के साथ खड़े थे। अपने बच्चों को एक पहचान देने के लिए हमने शादी करने का फैसला किया।'
आज कल अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभाती हैं। उनका नाम सीरियल 'श्रीमान श्रीमती जी' से फेमस हुआ था। वह 18 साल की उम्र में मुंबई आईं थी जिसके बाद उन्होंने विज्ञापनों में काम करना शुरू किया। अर्चना फिल्म लव स्टोरी 2050, मोहब्बतें, कृष, कुछ कुछ होता है, मस्ती और बोल बच्चन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X