फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

90 के दशक में चंकी पांडे ने बॉलीवुड में खूब कमाया नाम, बांग्लादेशी फिल्मों के भी रह चुके सुपरस्टार

Sat, 26 Sep 2020 09:33 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 26 Sep 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
Chunky pandey birthday here know about him
चंकी पांडे - फोटो : instagram/chunkypanday

चंकी पांडे का असली नाम सुयश पांडे है। 26 सितंबर 1962 को चंकी का जन्म मुंबई में हुआ था। 1987 में उन्होंने फिल्म 'आग ही आग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। सोलो हीरो फिल्मों के साथ ही साथ चंकी मल्टी स्टारर फिल्मों में भी खूब नजर आए हैं। उनके जन्मदिन के मौके जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।  

Chunky pandey birthday here know about him
चंकी पांडे, नीलम - फोटो : instagram/chunkypanday

चंकी पांडे ने 'पाप की दुनिया' (1988), 'खतरों के खिलाड़ी' (1988),' 'जहरीले' (1990) और 'आंखें' (1992) सहित अन्य सुपरहिट फिल्में देकर बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाया। उन्होंने 1988 की सुपरहिट फिल्म 'तेजाब' में अनिल कपूर के दोस्त का किरदार निभाया, जिसके लिए उन्हें सहायक अभिनेता के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

Chunky pandey birthday here know about him
चंकी पांडे - फोटो : instagram/chunkypanday

90 के दशक के मध्य में चंकी पांडे को अधिकतर सहायक किरदार ही मिलने लगे थे जिसके बाद उन्होंने बांग्लादेशी सिनेमा की ओर रुख किया। 1995 में चंकी पांडे ने पहली बार बांग्लादेशी फिल्म में लीड रोल किया। स्थानीय भाषा न आने के बावजूद उन्होंने बांग्लादेश में स्टारडम हासिल किया। चंकी ने बांग्लादेशी सिनेमा में 'स्वामी केनो असामी', 'बेश कोरेची प्रेम कोरेची', 'मेयेरा ए मानुष' सहित अन्य हिट फिल्में दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Chunky pandey birthday here know about him
चंकी पांडे - फोटो : instagram/chunkypanday

चंकी पांडे ने साल 2003 में आई मल्टीस्टारर फिल्म 'कयामत' से बॉलीवुड में वापसी की। इस फिल्म में उन्होंने वैज्ञानिक का निगेटिव किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने 'पेइंग गेस्ट', 'हाउसफुल' सीरीज की चारों फिल्में, 'बुलेट राजा' और 'बेगम जान' कीं। करियर के इस दौर में ज्यादातर उन्होंने निगेटिव किरदार किए।

विज्ञापन
Chunky pandey birthday here know about him
परिवार के साथ चंकी पांडे - फोटो : instagram/chunkypanday

फिल्मों के अलावा चंकी पांडे अपनी पत्नी भावना के साथ मुंबई में हेल्थ फूड रेस्टोरेंट चलते हैं। इसके अलावा बॉलीवुड इलेक्ट्रिक नाम से उनकी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी है, जो स्टेज शोज के लिए जानी जाती है। चंकी पांडे की दो बेटियां हैं जिनमें से बड़ी बेटी अनन्या पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed