फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Archana Puran Singh: बड़ी दिलचस्प है अर्चना पूरन सिंह की प्रेम कहानी, आधी रात में भागकर की थी दूसरी शादी

Tue, 26 Sep 2023 09:31 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Tue, 26 Sep 2023 09:31 AM IST
सार

अर्चना पूरन सिंह अपनी फिल्मों और शोज के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा का विषय रहीं।साल 1992 में अर्चना और परमीत सेठी शादी के बंधन में बंध गए थे। दोनों ने आधी रात में भागकर शादी की थी।

विज्ञापन
Archana Puran Singh birthday special from acting career to marriage know interesting facts about actress
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना पूरन सिंह आज 26 सितंबर को अपना 61वां जन्मदिन मना रही हैं। अर्चना पूरन सिंह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड फिल्मों और टीवी शोज में काम कर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अर्चना 100 से भी ज्यादा फिल्मों और टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। इसके साथ ही कई कॉमेडी शोज में जज की कुर्सी भी संभालती हैं। 'कॉमेडी सर्कस' में वह पहली बार बतौर जज के रूप में नजर आई थीं। इन दिनों वह 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आ रही हैं। इस शो में उन्हें नवजोत सिंह सिद्धू की जगह साइन किया गया था।  

Bollywood: दरियादिली दिखाने के लिए जाने जाते हैं बॉलीवुड के ये सितारे, जरूरतमंदों की मदद के लिए रहते है आगे
Archana Puran Singh birthday special from acting career to marriage know interesting facts about actress
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना ने साल 1987 में फिल्म 'जलवा' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में वह अभिनेता नसीरुद्दीन शाह के अपोजिट नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने 'अग्निपथ', 'राजा हिंदुस्तानी', 'प्यार का रोग', 'कुछ कुछ होता है', 'सौदागर', 'शोला और शबनम', 'बाज' और 'आशिक अवारा' जैसी कई शानदार फिल्में की हैं। अर्चना ने अपने शानदार अभिनय से किरदार में जान डाल देती हैं। हालांकि अर्चना को सबसे ज्यादा फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में मिस ब्रिगेंजा के किरदार में दर्शकों ने खूब पसंद किया था। 
OTT पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं ये फिल्में और वेब सीरीज
 
Archana Puran Singh birthday special from acting career to marriage know interesting facts about actress
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना साल 1993 में 'वाह क्या सीन है' टीवी शो में नजर आईं। इसके साथ ही वह 'श्रीमान श्रीमति' में भी अहम किरदार में दिखाई दीं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा उन्होंने 'जाने भी दो पारो' और 'नेहले पे देहला' जैसे शो का निर्देशन भी किया है। अर्चना एक अच्छी जज भी रही हैं। अर्चना पूरन सिंह ने अपने पति परमीत सेठी संग कई शो होस्ट किए हैं। जिसमें 'झलक दिखला जा' और 'कहो ना यार है' जैसे शोज शामिल हैं।
Mumbai Diaries 2: 'मुंबई डायरीज' के दूसरे सीजन का दमदार पोस्टर जारी, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी सीरीज
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Archana Puran Singh birthday special from acting career to marriage know interesting facts about actress
अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना अपनी फिल्मों और शोज के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा का विषय रहीं। अर्चना पूरन सिंह की पहली शादी नाकाम रही थी, जिसके बाद उनका प्यार और शादी से भरोसा उठ गया था। एक इवेंट में अर्चना की परमीत सेठी से मुलाकात हुई और दोनों की दोस्ती हो गई। उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। साल 1992 में अर्चना और परमीत शादी के बंधन में बंध गए थे। अर्चना और परमीत ने आधी रात में भागकर शादी की थी। 
Bollywood: धर्म के लिए इन हसीनाओं ने अभिनय करियर को कहा अलविदा, आध्यात्मिक विचार बना ह्रदय परिवर्तन की वजह
विज्ञापन
Archana Puran Singh birthday special from acting career to marriage know interesting facts about actress
अर्चना पूरन सिंह, परमीत सेठी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना सिंह ने अपनी शादी को लेकर बताया था कि रात में करीब 12 बजे वे दोनों शादी के लिए पंडित की तलाश कर रहे थे। दोनों को पंडित तो मिल गया था, लेकिन पंडित ने कहा कि शादी ऐसे नहीं होती, इसके लिए मुहूर्त निकलेगा। अर्चना और परमीत ने फिर उन्हें पैसे दिए और अगली सुबह 11 बजे दोनों शादी के अटूट रिश्ते में बंध गए।
Aashiqui: 'आधिकारिक जानकारी मिलने पर ही करें भरोसा', आशिकी 3 के निर्माताओं ने जारी किया सार्वजनिक नोटिस
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed