{"_id":"65124f72999f2b30cd0c1b9f","slug":"kangana-ranaut-wants-to-work-with-prabhas-again-chandramukhi-2-actress-praise-for-pan-india-star-2023-09-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: कंगना रणौत-प्रभास 14 वर्ष बाद फिर साथ करेंगे काम? सुर्खियों में अभिनेत्री का ताजा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: कंगना रणौत-प्रभास 14 वर्ष बाद फिर साथ करेंगे काम? सुर्खियों में अभिनेत्री का ताजा बयान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Tue, 26 Sep 2023 08:56 AM IST
सार
कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'चंद्रमुखी 2' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में अभिनेत्री ने पैन इंडिया स्टार प्रभास के साथ दोबारा काम करने को लेकर बड़ी बात कह दी है।
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत-प्रभास
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कंगना रणौत इन दिनों अपनी आगामी तमिल फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री फिलहाल फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। हाल ही में कंगना अपनी फिल्म की क्रू के साथ हैदराबाद में थीं। इसी दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने साउथ सुपरस्टार प्रभास संग दोबारा काम करने पर चुप्पी तोड़ी। साथ ही अपने बड़े बयान से वह एक बार फिर लाइलमाइट का हिस्सा बन गई हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत और प्रभास को वर्ष 2009 में 'एक निरंजन' नाम की तेलुगु फिल्म में स्क्रीन साझा करते देखा गया था। प्रभास के साथ दोबारा काम करने के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, 'बेशक, मैं ऐसा करूंगी। मैं उनकी सफलता से बहुत खुश हूं। आप जानते हैं कि एक पैन इंडिया स्टार के रूप में वह कैसे अविश्वसनीय रूप से सफल रहे हैं। जब हमने वह फिल्म (एक निरंजन) की थी तब हम दोनों बहुत छोटे थे।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रणौत ने प्रभास के साथ काम करने के दिनों को याद करते हुए कहा, 'मुझे याद है कि वह बहुत अच्छे मेजबान थे, और उन्होंने हमें अपने फार्महाउस पर बहुत अच्छा खाना खिलाया था। हम बहुत छोटे थे और बहुत शांत रहते थे। मुझे याद है हम एक-दूसरे को खूब चिढ़ाते थे। मैं उनसे जरूर मिलना चाहूंगी। मुझे लगता है कि एक दशक या ऐसा ही कुछ हो गया है। उन्हें फिर से देखकर पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी।'
कंगना रणौत और प्रभास अभिनीत फिल्म 'एक निरंजन' की बात करें तो, यह एक इनामी शिकारी की कहानी है, जो मिश्रित समीक्षाओं के बावजूद एक हिट फिल्म साबित हुई। हालांकि, यह फिल्म कंगना की पहली और आखिरी तेलुगु परियोजना के रूप में समाप्त हुई। वहीं, 'चंद्रमुखी 2' में, कंगना रनौत मुख्य भूमिका निभा रही हैं और उनकी जोड़ी राघव लॉरेंस के साथ है। पी वासु द्वारा निर्देशित 28 सितंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म रजनीकांत की वर्ष 2005 की फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है।
काम के मोर्चे पर, कंगना रणौत आने वाले दिनों में फिल्म 'चंद्रमुखी 2' के अलावा 'इमरजेंसी' में नजर आएंगी। इस मूवी में कंगना, देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन कंगना ने ही किया है। मूवी में अभिनेत्री के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाल नायर और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा कंगना की पाइपलाइन में 'तेजस' भी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।