रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में है। फैंस भी एक्टर की इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर एकदम अलग अवतार में नजर आएंगे। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर काफी पहले जारी हो चुका है, जिसमें वह दमदार लुक में नजर आए। अब दर्शकों को इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार है, जो इस सप्ताह रिलीज होने जा रहा है। टीजर की समयावधि को लेकर जानकारी सामने आई है।
Ranbir Kapoor: इतने मिनट का होगा 'एनिमल' का टीजर, सिर्फ रणबीर कपूर की झलक ही आएगी नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, तृप्ति डिमरी और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से सजी फिल्म 'एनिमल' का टीजर 28 सितंबर को रिलीज होने जा रहा है। कहा जा रहा है कि टीजर दो मिनट और 29 सेकेंड का होगा। टीजर एक्शन से भरपूर होने वाला है। कहा तो यह भी जा रहा है कि फिल्म के टीजर में सिर्फ रणबीर कपूर को ही एक्शन दृश्यों में दिखाया जाएगा। फिल्म के बाकी कलाकर ट्रेलर में दिखाई देंगे।
'एनिमल' एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म बताई जा रही है। रणबीर कपूर फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी बाप-बेटे के तनावपूर्ण रिश्ते पर आधारित है। फिल्म में अनिल कपूर को रणबीर कपूर के पिता की भूमिका में देखा जाएगा। वहीं, रश्मिका मंदाना फिल्म में रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आएंगी।
Yaatris Trailer: बीच समंदर मुख्य कलाकारों को छोड़ आए निर्देशक, अनजान लोगों की मदद से फिर ऐसे पहुंचे किनारे
पहले यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी। मगर, फिल्म का काम पूरा नहीं होने के कारण इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई। संदीप रेड्डी वांगा के मुताबिक, 'फिल्म को 11 अगस्त को रिलीज नहीं कर पाने की वजह इसकी क्वालिटी थी। इसका पोस्ट-प्रोडक्शन वर्क पूरा नहीं हो सका था। इस फिल्म में सात गाने हैं। सात गानों को पांच भाषाओं में बनाने पर यह संख्या 35 बैठती है। 35 गानों को अलग लिरिक्स और अलग सिंगर्स के साथ बनाने में वक्त तो लगता ही है'।
Tiger 3: 'टाइगर का मैसेज' को मिला यूए सर्टिफिकेट, सलमान-कैटरीना की फिल्म के खास वीडियो के रनटाइम का भी खुलासा
बता दें कि 'एनिमल' अब एक दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का मुकाबला विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से होगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो 'एनिमल' के बाद रणबीर के पास 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2' भी पाइपलाइन में है।
Actress: एक्टिंग ही नहीं सिंगिंग में भी उस्ताद हैं ये फिल्मी सितारे, माधुरी से श्रद्धा तक कई बड़े नाम हैं शामिल