फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actress: एक्टिंग ही नहीं सिंगिंग में भी उस्ताद हैं ये फिल्मी सितारे, माधुरी से श्रद्धा तक कई बड़े नाम हैं शामिल

Tue, 26 Sep 2023 08:29 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 26 Sep 2023 08:29 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress are talented in Singing Shraddha Kapoor Priyanka Chopra alia Bhatt Parineeti Chopra Madhuri
फिल्मी सितारे - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक बेहतरीन कलाकार हैं। जो अपने दमदार काम की बदौलत दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। कई कलाकार तो ऐसे हैं जो मल्टी टैलेंटेड हैं। उम्दा अभिनय के साथ भी ये बहुत कुछ कर लेते हैं। आज हम आपको ऐसे कलाकारों के बारे में बताएंगे जो अभिनय के साथ-साथ सिंगिंग भी कर लेते हैं। ये एक्टर अदाकारी के अलावा अपनी आवाज से भी जलवा बिखरते हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...

Bollywood Actress are talented in Singing Shraddha Kapoor Priyanka Chopra alia Bhatt Parineeti Chopra Madhuri
श्रद्धा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

श्रद्धा कपूर
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम श्रद्धा कपूर का आता है। जिन्होंने अपनी एक्टिंग की नहीं बल्कि सिंगिंग से भी फैन्स को दीवाना किया है। श्रद्धा ने अपनी फिल्मों में गाना गाकर फैन्स को हैरान कर दिया था। श्रद्धा ने अपनी फिल्म आशिकी और एक था विलेन में गाना गाया है। फिल्म आशिकी में उन्होंने सुन रहा है न तू और एक था विलेन में गलियां गाना गाया था। इन दोनों ही सॉन्ग को फैंस का खूब प्यार मिला था।

Bollywood Actress are talented in Singing Shraddha Kapoor Priyanka Chopra alia Bhatt Parineeti Chopra Madhuri
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

आलिया भट्ट
आलिया ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा आलिया को सिंगिंग का भी शौक है। आलिया ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान के साथ गायन की शुरुआत की। आलिया ने फिल्म हाईवे में साहा जैसा मधुर गीत गाया है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress are talented in Singing Shraddha Kapoor Priyanka Chopra alia Bhatt Parineeti Chopra Madhuri
माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित
बला की खूबसूरत होने के साथ ही माधुरी दीक्षित सुरीली आवाज की भी धनी हैं। एक्टिंग के अलावा उन्होंने गाना गाने का भी शौक है। उन्होंने फिल्म देवदास के एक गाने के लिए अपनी आवाज दी। माधुरी दीक्षित ने देवदास फिल्म में काहे छेड़ मोहे गीत गाया। इस गाने को अपनी आवाज देकर माधुरी ने साबित कर दिया कि वे न केवल दमदार एक्टिंग बल्कि सिंगिंग भी कर सकती हैं।

विज्ञापन
Bollywood Actress are talented in Singing Shraddha Kapoor Priyanka Chopra alia Bhatt Parineeti Chopra Madhuri
श्रुति हासन

श्रुति हासन
श्रुति हासन महान अभिनेता कमल हसन और सागरिका की बेटी हैं। उन्होंने कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में सफलता पाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। श्रुति परदे पर तो कमाल करती ही हैं, लेकिन गायन से उन्हें विशेष लगाव है। यह कहा जाए कि वह एक गायिका ही पैदा हुई थी, तो गलत नहीं होगा। महज 6 साल की उम्र में श्रुति ने अपने पिता की फिल्म के लिए गीत थेवर मेगन गाया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों के लिए गाना गाया और फिर अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed