फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं 'महाभारत' के अहम किरदार, अब कहां हैं अर्जुन-कृष्ण और द्रौपदी, क्या कर रहे हैं भीष्म पितामह?

Thu, 12 Dec 2019 12:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 12 Dec 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Are You Remember These Famous Actors? Mahabharat all characters Real name
महाभारत - फोटो : Twitter

आज से 31 साल पहले जब 'महाभारत' शुरू हुआ तो शायद बीआर चोपड़ा को अंदाजा भी नहीं रहा होगा कि आने वाले दिनों में यह सीरियल इतिहास रचने जा रहा है। इसके पात्र भारत के हर घर का हिस्सा बन गए। हर रविवार को प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक में दिखाई जाने वाली घटनाओं का जिक्र लोगों की चर्चा का विषय बनने लगा। इस सीरियल का निर्देशन किया था रवि चोपड़ा ने और संवाद लिखे थे राही मासूम रजा ने। चलिए आपको मिलाते हैं महाभारत के अहम किरदारों से।

Are You Remember These Famous Actors? Mahabharat all characters Real name
gajendra chauhan as yudhisthir - फोटो : social media

युधिष्ठिर-गजेंद्र चौहान

'महाभारत' में गजेंद्र चौहान ने धर्मराज युधिष्ठिर का किरदार निभाया था। एक इंटरव्यू में गजेंद्र चौहान ने बताया था कि इस किरदार ने मेरे करियर पर इतना गहरा असर डाला कि गजेंद्र चौहान की मेरी असल छवि दबकर रह गई। जहां मैं जाता लोग मुझे युधिष्ठिर नाम से बुलाने लगते। एक बार उन्होंने बताया था- एक महिला मेरे पास आई और कहा- मैं तुम्हें थप्पड़ मारना चाहती हूं। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई द्रौपदी को दांव पर लगाने की। बता दें गजेंद्र चौहान FTII के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

Are You Remember These Famous Actors? Mahabharat all characters Real name
रूपा गागुंली - फोटो : social media

द्रौपदी- रूपा गांगुली

महाभारत में 'द्रौपदी' का किरदार अभिनेत्री रूपा गागुंली ने निभाया था। रूपा गागुंली 53 साल की हो चुकी हैं। रूपा गांगुली बाद में बंगाली सिनेमा का मशहूर चेहरा रहीं। 1986 में उन्होंने दूरदर्शन के टीवी सीरियल गणदेवता से हिन्दी करियर की शुरुआत की। रूपा 2015 में बीजेपी में शामिल हुईं। इस वक्त वह संसद की उच्च सदन में सांसद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Are You Remember These Famous Actors? Mahabharat all characters Real name
puneet issar - फोटो : instagram

दुर्योधन- पुनीत इस्सर

पुनीत इस्सर ने महाभारत में दुर्योधन की किरदार निभाया था। उस वक्त तक पुनीत देश भर में विलेन के तौर पर मशहूर हो चुके थे क्योंकि पुनीत के घूसे की वजह से अमिताभ बच्चन को कई महीने अस्पताल में गुजारने पड़े थे। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है लेकिन महाभारत जैसी लोकप्रियता उन्हें कभी नहीं मिली। 

विज्ञापन
Are You Remember These Famous Actors? Mahabharat all characters Real name
कृष्ण - फोटो : Twitter

कृष्ण- नितीश भारद्वाज

बीआर चोपड़ा की महाभारत में लंबे समय तक भगवान कृष्ण का किरदार नितीश भारद्वाज ने निभाया। नीतीश भारद्वाज आज करीब 30 साल के बाद भी लोगों को याद हैं। उस वक्त के कैलेंडर की तस्वीर में भी भगवान कृष्ण की तस्वीर की जगह नीतीश ही नजर आते थे। नीतीश कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। नीतीश, आशुतोष गोवारिकर की 2016 में आई फिल्म 'मोहेनजोदारो' में नजर आए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed