फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंडक्टर की नौकरी कर गुजारा करते थे रजनीकांत, दुर्योधन बन हुए फेमस, अब एक फिल्म की फीस हैरान कर देगी

Thu, 12 Dec 2019 11:30 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 12 Dec 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
Rajinikanth Birthday Special Bus Conductor To highest Paid Actor
rajinikanth - फोटो : Twitter

रजनीकांत 12 दिसंबर को 69 साल के हो गए हैं। उनका जीवन आसान नहीं रहा। बचपन में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। रजनीकांत की असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ था। यही शिवाजी राव आगे चलकर रजनीकांत बने। रजनीकांत पांच साल के थे तभी उनकी मां का निधन हो गया। मां के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंघे पर आ गई। रजनीकांत के लिए भी घर चलाना इतना आसान नहीं था। उन्होंने घर चलाने के लिए कूली तक का काम किया।

Rajinikanth Birthday Special Bus Conductor To highest Paid Actor
Rajinikanth

क्या आप जानते हैं सुपरस्टार बनने से पहले रजनीकांत बस कंडक्टर की नौकरी करते थे। रजनीकांत ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बालचंद्र की फिल्म 'अपूर्वा रागनगाल' से एंट्री ली थी। इस फिल्म में कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं। रजनीकांत ने अपने अभिनय की शुरुआत कन्नड़ नाटकों से की थी। दुर्योधन की भूमिका में रजनीकांत घर-घर में लोकप्रिय हुए थे।

Rajinikanth Birthday Special Bus Conductor To highest Paid Actor
रजनीकांत

कई नकारात्मक किरदारों का अभिनय करने के बाद रजनीकांत पहली बार नायक के रूप में एसपी मुथुरमन की फिल्म भुवन ओरु केल्विकुरी में दिखे थे। इस फिल्म के बाद मुथुरमम और रजनीकांत की जोड़ी खूब जमी और इन्होंने 25 फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajinikanth Birthday Special Bus Conductor To highest Paid Actor
Rajinikanth Latha Rangachari - फोटो : twitter

रजनीकांत ने पहली बार मुंदरू मूगम में तिहरा रोल किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें तमिलनाडु सरकार से बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था। टी रामा राव की फिल्म अंधा कानून रजनीकांत की पहली हिन्दी फिल्म थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और रीना रॉय भी थीं। रजनीकांत की फिल्म राजा चाइना रोजा पहली तमिल फिल्म थी जिसमें एनिमेशन भी शामिल किया गया था। रजनीकांत के प्रति लोगों की दीवानगी पागलपन के हद तक जाती है।

विज्ञापन
Rajinikanth Birthday Special Bus Conductor To highest Paid Actor
Rajinikanth

रजनीकांत साउथ के ही नहीं, भारतीय सिनेमा के भी सुपरस्टार हैं। इतना ही नहीं रजनीकांत एशिया के सबसे ज्यादा पैसा लेने वाले एक्टर्स में तीसरे स्थान पर हैं। रजनीकांत भारत के सबसे मंहगे एक्टर हैं। खबरों के मुताबिक, रजनीकांत ने फिल्म 'कबाली' के लिए 40 से 60 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 2.0 के लिए भी रजनीकांत ने करीब 80 करोड़ फीस ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed