{"_id":"5c737e59bdec227368422f59","slug":"arhaan-khan-first-reaction-on-arjun-kapoor-and-malaika-arora-affairs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते के बारे में ये सोचता है बेटा अरहान, मलाइका अरोड़ा का आया बड़ा बयान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर के साथ रिश्ते के बारे में ये सोचता है बेटा अरहान, मलाइका अरोड़ा का आया बड़ा बयान
मलाइका अरोड़ा खान इन दिनों अर्जुन कपूर से अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। अर्जुन और मलाइका ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि वो दोनों रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अक्सर साथ में डेट पर स्पॉट किया जाता है। कई बार मलाइका को अर्जुन के करीब देखा गया है। मलाइका के बेटे अरहान ने भी इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। बीते दिनों अर्जुन, मलाइका और अरहान को लंच डेट पर देखा गया था।
2 of 5
Malaika Arora
- फोटो : you tube
हाल ही मलाइका अरोड़ा करीना कपूर के रेडियो शो में पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले। मलाइका ने अपने अफेयर और तलाक के मुद्दे पर भी बात की। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि अरबाज खान से तलाक लेने पर उनके बेटे अरहान का क्या रिएक्शन था।
3 of 5
Malaika Arora
- फोटो : you tube
मलाइका ने कहा कि वह हमेशा चाहती थीं कि उनका बेटा खुशहाल जीवन जिए और अच्छे माहौल में रहे। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया कि समय बीतने के साथ अरहान पहले से कहीं ज्यादा खुश है और बहुत सकारात्मक तरीके से चीजों को स्वीकार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अरहान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
मलाइका ने बताया कि अब अरहान ये बात समझ सकता है कि हम दोनों पहले से ज्यादा खुश हैं। इस दौरान मलाइका ने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा, 'एक दिन अरहान ने मुझसे कहा आपको खुश और मुस्कुराते हुए देखना अच्छा लगता है।'
विज्ञापन
5 of 5
Malaika Arora Arbaaz Khan
- फोटो : twitter
मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। उसके बाद साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। शादी के बाद अरबाज और मलाइका दोस्त हैं। उन्हें तलाक के बाद भी कई बार साथ में देखा गया है। अरबाज खान इन दिनों जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।