कपिल शर्मा का शो पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में है। पहले शो की गिरती टीआरपी, फिर पुलवामा अटैक पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान के बाद द कपिल शर्मा शो का विरोध किया जा रहा है। पहले ऐसी खबरें आई थीं सिद्धू के बयान के बाद चैनल ने उन्हें शो से हटा दिया है लेकिन ऐसी खबरें महज अफवाह निकलीं।
कपिल के शो की तस्वीर शेयर करते ही ट्रोल हुए मनोज तिवारी, यूजर बोले- 'अध्यक्ष पद की गरिमा...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपिल शर्मा के शो में हर हफ्ते कोई ना कोई गेस्ट पहुंचता है इसी कड़ी में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार मनोज तिवारी ने भी शो में दस्तक दी। दरअसल रविवार को प्रसारित शो में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) आयोजित हुआ जिसमेें मनोज तिवारी ने हिस्सा लिया।
मनोज तिवारी ने शो के बारे में ट्वीट किया कि 'हमने 3 फरवरी को सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के लिए द कपिल शर्मा शो का शूट किया है।' मनोज तिवारी ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें सोहेल खान, सुनील शेट्टी, नवजोत सिंह सिद्धू समेत कई सेलिब्रिटी नजर आ रहे हैं।
हमने 3 फरवरी को सिलेब्रिटी क्रिकेट लीग ( CCL) के लिए @KapilSharmaK9 शो के लिए शूट किया.. आज रात @SonyTV पे देखिये>>The Kapil Sharma Show: Stars from Celebrity Cricket League add to the fun | Entertainment News, The Indian Express https://t.co/9IDvSwdogP via @IndianExpress
मनोज तिवारी के शेयर की गई इस तस्वीर की वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। पुलवामा हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान को लेकर ना केवल यूजर्स बल्कि मनोज तिवारी भी उनकी आलोचना कर चुके हैं। ऐसे में जब दोनों साथ ही एक तस्वीर में दिखे तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
एक यूजर ने लिखा- 'ये सफाई अब किसी काम की नहीं कि शूट 3 फरवरी का है। सिद्धू का विरोध पुलवामा अटैक से पहले से ही हो रहा है। सिद्धू हमेशा पीएम को कोसते रहते हैं, ऐसे में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद की गरिमा का ख्याल तो रखा होता?'
मनोज तिवारी, ये सफाई अब किसी काम की नहीं कि शूट 3 फरवरी का है।
जिस सिद्धू का विरोध @BJP4India सहित सारा देश #पुलवामा_अटैक से पहले से ही कर रहा है?
सिद्धू जो मोदी जी और बीजेपी को दिन-रात कोसता रहता है?
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष पद की गरिमा का ख्याल तो रखा होता?#शर्मनाक फन है ये।