बॉलीवुड के मशहूर और बेहतरीन गायक अरिजीत सिंह आज 25 अप्रैल को अपना 32वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 1987 को पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के जियागंज में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और मां बंगाली हैं। साल 2005 से वह गायकी की दुनिया में कदम रख चुके थे। अरिजीत अपनी आवाज के साथ-साथ गिटार, पियानो और तबला भी बजाना जानते हैं। फिलहाल वह म्यूजिक डायरेक्टर, स्कोर कम्पोजर, म्यूजिक प्रोड्यूसर भी हैं। हिंदी के अलावा उन्होंने कई क्षेत्रिय भाषाओं में भी गीत गाए हैं।
अरिजीत सिंह के जन्मदिन और ममता बनर्जी की बायोपिक पर बैन सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहीं तारा सुतारिया ने रिलीज से पहले ही उन्हें एक तगड़ा झटका दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान तारा ने कंगना रनौत को अपना रोल मॉडल बताया। उन्होंने कहा कि वो कंगना की बहुत बड़ी फैन हैं।
बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिट देने के बाद रणवीर सिंह अब अपनी अपकमिंग फिल्म 83 में व्यस्त हो गए हैं। रणवीर सिंह इसमें क्रिकेटर कपिल देव का रोल करेंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। माना जा रहा है ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। लेकिन इस बीच रणवीर सिंह की कास्टिंग को लेकर खुलासा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म मुताबिक रणवीर सिंह इस फिल्म की पहली पसंद नहीं थे। मेकर्स चाहते थे कि रणदीप हुड्डा इस रोल को करें।
इन दिनों मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' काफी चर्चा में है। इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अलावा आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर और वरुण धवन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। 'कलंक' को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस बीच फिल्म में संजय-माधुरी के काम करने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जब संजय दत्त को इस बात का पता चला कि इस फिल्म में वो माधुरी दीक्षित के साथ काम करेंगे तो वो नर्वस हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जब करण जौहर ने माधुरी दीक्षित से जब फिल्म में संजय दत्त के साथ काम करने में किसी तरह की असहजता की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि, उन्हें 'किसी' के भी साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म पर बैन लगाने के बाद चुनाव आयोग ने अब ममता बनर्जी की बायोपिक फिल्म के ट्रेलर पर रोक लगा दी है। 'बाघिनी' के बारे में चुनाव आयोग का कहना है कि इसने CBFC से सर्टिफिकेट नहीं लिया है। इस मामले पर ममता बनर्जी ने कहा कि उनका इन बातों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- यह सब क्या बकवास फैलाया जा रहा है। मेरी बायोपिक से कोई भी लेना देना नहीं है। यदि कुछ युवाओं ने कहानियाँ एकत्र की हैं और खुद व्यक्त किया है, तो उनके ऊपर निर्भर है। मैं नरेंद्र मोदी नहीं हूं। कृपया मेरे बारे में झूठ फैलाकर मानहानि के लिए दायर करने के लिए मजबूर न करें।