फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बेख्याली' से लेकर 'मैं फिर भी तुमको चाहूंगा' तक, अरिजीत सिंह के जन्मदिन पर सुनें उनके 10 शानदार गाने

Fri, 24 Apr 2020 08:54 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 24 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Arijit Singh Birthday Special know about 10 best songs of Arijit   Singh
Arijit Singh - फोटो : file photo

अपनी खूबसूरत आवाज से लाखों दिलों को जीतने वाले मशहूर गायक अरिजीत सिंह अपना जन्मदिन 25 अप्रैल को मनाते हैं। उनका जन्म पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद शहर में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और मां बंगाली थी। अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में गायकी के रियलिटी शो फेम गुरुकुल से की थी। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने खूबसूरत गाने से सुर्खियां बटोरीं। जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको अरिजीत सिंह के शानदार गानों से रुबरू करवाते हैं। 

गाना- बेख्याली
ये गाना पिछले साल आई फिल्म कबीर सिंह का है। इस गाने को अभिनेता शाहीद कपूर पर फिल्माया गया है। अरिजीत सिंह की आवाज में बेख्याली गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया। 

गाना- चाहूं मैं या ना
इस गाने को अरिजीत सिंह ने फिल्म आशिकी 2 के लिए गाया था। ये फिल्म साल 2013 में आई थी। इस गाने को अभिनेता आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गाना- खैरियत पूछो
ये खूबसूरत नगमा पिछले साल आई फिल्म छिछोरे का है। इस गाने को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर पर फिल्माया गया है। 

विज्ञापन

गाना- तेरा यार हूं मैं
अरिजीत सिंह का ये गाना कार्तिक आर्यन और सनी सिंह की फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी का है। यह फिल्म साल 2018 में आई थी। इस गाने को इन दोनों अभिनेताओं पर फिल्माया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed