'तुम ही हो', 'आज फिर', 'चन्ना मेरेया', 'फिर मोहब्बत करने चला', 'ऐ दिल है मुश्किल', 'फिर भी तुमको चाहूंगा' जैसे गानों से हिंदी फिल्म जगत में रोमांटिक इमोशनल गानों के पर्याय बन चुके अरिजीत सिंह आज 33 वर्ष के हो गए हैं। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्म लेने वाले अरिजीत की गिनती आज सिनेमा जगत के टॉप गायकों में होती है। करियर की शुरुआत में रियलिटी शो में हार की शक्ल देखने वाले अरिजीत आज चंद मिनट की परफॉर्मेंस के करोड़ों रुपये लेते हैं। करिश्माई करियर के साथ ही अरिजीत अपनी निजी जिंदगी के चलते भी कई दफा चर्चा में रह चुके हैं। चकाचौंध भरे समारोहों और मीडिया से बचने वाले अरिजीत अपने रवैये के कारण पुलिस के चंगुल में भी फंस चुके हैं। अरिजीत सिंह से जुड़ी ऐसी ही 10 रोचक किस्सों से अमर उजाला आज आपको अवगत कराने जा रहा है।
इस झगड़े के बाद हुई थी अरिजीत सिंह की गिरफ्तारी, जानिए गायक की ये 10 अनसुनी कहानियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से मिली तालीम
अरिजीत सिंह को संगीत की तालीम घर से ही प्राप्त हुई थी। दरअसल अरिजीत की दादी एक गायिका थीं, मां गायन के साथ साथ तबला वादन भी करती हैं वहीं उनकी आंटी भारतीय क्लासिकल संगीत में प्रशिक्षित हैं। शुरू से ही अरिजीत पर परिवार की महिलाओं की इन खूबियों का प्रभाव पड़ा और वह धीरे-धीरे संगीत के करीब आते चले गए।
रियलिटी शो में मिली हार
बहुत कम ही लोगों को विश्वास होगा कि आज अपनी गायकी से करोड़ों लोगों के दिल में बसने वाला यह गायक कभी रियलिटी शो में हार का मुंह भी देख चुका है। बात 2005 के रियलिटी शो 'सेलेब्रिटी फेम गुरुकुल' की है। इस शो में उन्हें काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया तो हासिल हुई लेकिन लेकिन शो के फाइनल में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। इस शो के विजेता रहे थे अमित सरीन। विनोद सिंह और तनाज करीम को शो में क्रमश: पहले और दूसरे उप विजेता के खिताब से सम्मानित किया गया। यहीं से अरिजीत ने फिल्मकार संजय लीला भंसाली की नजरों में अपनी जगह बनाई जिसके चलते उन्हें 'सांवरिया' फिल्म में गाने का मौका मिला।
पहले गाने के लिए लंबा इंतजार
फिल्म जगत में अरिजीत का पहला गाना साल 2011 में फिल्म 'मर्डर 2' का 'फिर मोहब्बत करने चला है तू' था। इस गाने को काफी पसंद किया गया था। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि अरिजीत ने यह गाना साल 2009 में रिकॉर्ड कर किया था। लंबे इंतजार के बाद उन्होंने इस गाने को लेकर तो आस भी छोड़ दी थी लेकिन जब गाना रिलीज हुआ तो यहां से अरिजीत को पीछे मुड़कर नहीं देखना पड़ा।
प्रीतम का मिला साथ
अपने शुरुआती दौर में अरिजीत को प्रीतम चक्रवर्ती का खूब साथ मिला। उन्होंने प्रीतम के साथ 'गोलमाल 3', 'क्रूक' और 'एक्शन रीप्ले' जैसी फिल्मों में काम किया। प्रीतम कई मौकों पर अरिजीत की दिल खोलकर तारीफ कर चुके हैं।