{"_id":"697af04adef2d81cce04fc38","slug":"arijit-singh-left-bollywood-actors-like-zaira-wasim-mamata-kulkarni-also-says-goodbye-to-industry-2026-01-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरिजीत ने तो सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग छोड़ी, इन सेलेब्स ने बॉलीवुड ही छोड़ दिया; जानिए कौन हैं लिस्ट में शामिल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अरिजीत ने तो सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग छोड़ी, इन सेलेब्स ने बॉलीवुड ही छोड़ दिया; जानिए कौन हैं लिस्ट में शामिल?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 29 Jan 2026 11:01 AM IST
सार
Celebs Left Bollywood: हाल ही में सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कहा। करियर के शिखर पर पहुंचने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया। लेकिन वह अकेले कलाकार नहीं है, जिन्होंने बॉलीवुड की चमक-धमक भरी दुनिया से दूरी बनाई। इससे पहले भी कई सेलेब्स ने ऐसा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग ना करने के फैसले से फैंस चौंक गए। वह अब बॉलीवुड की दुनिया से दूर चले गए हैं। लेकिन अरिजीत से पहले भी कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड की चकाचौंध को अलविदा कहा, एकांत और शांति का रास्ता चुना। जानिए, ऐसा करने वाले कुछ कलाकारों के बारे में।
2 of 6
सिंगर अरिजीत सिंह
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
अरिजीत सिंह
संगीत से लगाव रखने वाले श्रोताओं के बीच सिंगर अरिजीत सिंह जाना-माना नाम हैं। उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। फैंस को लगता था कि वह अरिजीत सिंह एक लंबी पारी प्लेबैक म्यूजिक में खेलेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने हाल ही में घोषणा की कि वह प्लेबैक सिंगिंग को अलविदा कह रहे हैं। इस बात से उनके फैंस काफी निराश हैं। यह फैसला उन्होंने क्यों लिया है, इसकी अभी जानकारी नहीं है। लेकिन अरिजीत काफी समय से कोलकाता में रह रहे थे और एक आम जिंदगी जी रहे थे। काम के सिलसिले में ही वह कोलकाता से बाहर जाते हैं। उनका लाइफस्टाइल भी बहुत सादगी से भरा है। वह बॉलीवुड की चकाचौंध से पहले ही दूर हो चुके थे।
ममता कुलकर्णी
90 के दशक की चर्चित अदाकारा ममता कुलकर्णी ने कई हिट फिल्में की थीं। ‘वक्त हमारा है’, ‘करण अर्जुन’, ‘बाजी’ जैसी कई हिट फिल्में देने के बाद ममता नाम अचानक बॉलीवुड से गायब हो गईं। फिर कुछ साल बाद वह साध्वी के रूप में सामने आईं। पिछले साल महाकुंभ में उन्होंने पूरी तरह से साध्वी के जीवन को आत्मसात कर लिया। इन दिनों उन्हें कई धार्मिक कार्यक्रमों में देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जायरा वसीम
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
जायरा वसीम
आमिर खान की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार्स’ और ‘दंगल’ के अलावा प्रियंका चोपड़ा की ‘द स्काई इज पिंक’ में अपनी अदाकारी से जायरा वसीम ने सबको हैरान किया था। लेकिन चार साल के करियर के बाद उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया। वह धर्म की राह पर चलीं। पिछले साल अक्टूबर में जायरा ने निकाह भी किया। अपने निकाह की जानकारी जायरा वसीम ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी।
विज्ञापन
5 of 6
सना खान और मुफ्ती अनस सैयद
- फोटो : इंस्टाग्राम-@sanakhaan21
सना खान
'बिग बॉस 6' की कंटेस्टेंट रहीं सना खान ने भी साल 2020 में एक्टिंग की दुनिया को छोड़ दिया। सलमान खान स्टारर ‘जय हो’ और अक्षय कुमार की ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ वह हिस्सा थीं। बॉलीवुड छोड़ने के बाद सना खान ने मुफ्ती अनस से साल 2020 में ही शादी की। शादी के बाद वो सोशल वर्क करती हैं। साथ ही धार्मिक कामों में भी सक्रिय रहती हैं। अपना एक पॉडकास्ट चैनल भी चलाती हैं, जिसमें धर्म और जीवन से जुड़ी बातचीत करती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।