फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुमार सानू ने अरिजीत सिंह का गाना गाकर कर दिया सबको हैरान, खुद अरिजीत का ये रहा रिएक्शन

Thu, 08 Oct 2020 03:01 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 08 Oct 2020 03:01 AM IST
विज्ञापन
Arijit Singh Reaction On Kumar Sanu Sung His Superhit Song Muskurane Ki Wajah Tum Ho
अरिजीत सिंह, कुमार सानू - फोटो : Instagram

वैसे तो पिछले कई साल से गायक अरिजीत सिंह का ‘कुमार सानू काल’ चला आ रहा है और वह तकरीबन अपने सारे गाने एक जैसी ही धुन और एक जैसे ही सुर में गाते आ रहे हैं, लेकिन उनकी इस अदा के भी करोड़ों चाहने वाले हैं। इन चाहने वालों में अब खुद कुमार सानू का नाम जुड़ गया है। एक टेलीविजन कार्यक्रम के लिए कुमार सानू ने अरिजीत सिंह के गाए एक हिट गाने को अपनी आवाज दी और कहा कि ये मेरा अरिजीत सिंह को अपनी तरह का खास सलाम है।

Arijit Singh Reaction On Kumar Sanu Sung His Superhit Song Muskurane Ki Wajah Tum Ho
कुमार सानू - फोटो : instagram

आमतौर पर नए गायक पुराने मशहूर गायकों को याद करते हुए उनके हिट गाने गाते हैं। लेकिन, ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी पुराने कलाकार ने एक नौजवान कलाकार को ऐसे याद किया हो। कुमार सानू ने इस कार्यक्रम के दौरान अरिजीत का सुपरहिट गाना गाया, ‘मुस्कुराने की वजह तुम हो..!’ कार्यक्रम की शूटिंग के दौरान वहां मौजूद लोग अरिजीत के इस लोकप्रिय गाने को कुमार सानू की आवाज और उनके अपने चिर परिचित अंदाज में देखकर मंत्र मुग्ध रह गए। कुमार सानू के इस बड़प्पन की जानकारी अरिजीत सिंह को मिली तो वह भी इससे अभिभूत दिखे और इस गाने की झलक उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर साझा की।

Arijit Singh Reaction On Kumar Sanu Sung His Superhit Song Muskurane Ki Wajah Tum Ho
कुमार सानू - फोटो : Facebook

कुमार सानू कहते हैं, "पूरी दुनिया में अरिजीत ने भारतीय संगीत को एक खास पहचान दिलाई है और उन्होंने बहुत ही बेहतरीन तरीके से पश्चिमी संगीत को भारतीय संगीत में ढाला है। मुझे खुशी है कि हमारे पास एक ऐसा गायक है जिसने इतनी कम उम्र में भारतीय संगीत में इतना बड़ा योगदान दिया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Arijit Singh Reaction On Kumar Sanu Sung His Superhit Song Muskurane Ki Wajah Tum Ho
कुमार सानू - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि कुमार सानू ने लगातार 1990 से लेकर 1994 तक लगातार पांच फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ गायक का पुरस्कार जीतकर रिकॉर्ड बनाया था, इस रिकॉर्ड को अरिजीत सिंह लगातार छह साल ये पुरस्कार जीतकर तोड़ा है। कुमार सानू को पद्मश्री पुरस्कार मिल चुका है तो अरिजीत भी राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुके हैं। 2019 में वह स्पॉटीफाई पर सबसे ज्यादा सुने गए भारतीय कलाकार रहे।

विज्ञापन
Arijit Singh Reaction On Kumar Sanu Sung His Superhit Song Muskurane Ki Wajah Tum Ho
हजारों दर्शकों के सामने थे बॉलीवुड चर्चित सिंगर अरिजीत सिंह - फोटो : amarujala

कुमार सानू ने ये रिकॉर्डिंग एक खास शो के लिए की है, जैमिन नाम के इस कार्यक्रम में सिनेमा और डिजिटल म्यूज़िक स्टार्स को एक साथ लाकर बहुत ही अच्छे गाने बनाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक इस साल जैमिन पर बप्पी लाहिड़ी, कुमार सानू, अल्का याग्निक, उदित नारायण, सुरेश वाडकर, जावेद अली, मास्टर सलीम, अरमान मलिक, जोनिता गांधी, सोनू कक्कड़, श्रद्धा शर्मा, अंतरा नंदी और निकिता गांधी जैसे कलाकार अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे।

पढ़ें: अश्लील संदेशों से तंग आकर सपना ने की थी आत्महत्या की कोशिश, जानें किस्से और देखें तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed