फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arijit Singh: एक बार फिर फैंस के बीच चर्चा में आए अरिजीत सिंह,समाज कल्याण के लिए उठाया ये कदम

Mon, 15 Aug 2022 03:57 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 15 Aug 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
Arijit Singh to give free english coaching classes to poor kids in his home town murshidabad
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अपनी आवाज का जादू चलाने वाले अरिजीत सिंह अक्सर फिल्मों में गाए अपने गानों के चलते चर्चाओं में बने रहते हैं। अपनी बेहतरीन गायकी से हर किसी का दिल जीतने वाले अरिजीत न केवल अपनी सुरीली आवाज के कारण लोगों की पहली पसंद हैं, बल्कि अपने प्यारे दिल से भी वह आए दिन लोगों का दिल जीतते रहते हैं। अरिजीत का दिल भी उनके गानों की तरह ही खूबसूरत है। हाल ही में सिंगर ने एक ऐसा काम किया है, जिससे साबित होता है कि वह ऐसे ही लोगों की पहली पसंद नहीं हैं। हाल ही में मशहूर सिंगर ने गरीब बच्चों को इंग्लिश पढ़ाने की जिम्मेदारी लेकर सभी का दिल एक बार फिर जीत लिया है। इस खबर के सोशल मीडिया पर आते ही यह तेजी से वायरल हो रही है।   

Arijit Singh to give free english coaching classes to poor kids in his home town murshidabad
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुफ्त कोचिंग क्लास लेंगे अरिजीत
अपनी गायकी के दम पर एक अलग पहचान बनाने वाले सिंगर अरिजीत ने हाल ही में अपने  होम टाउन  मुर्शिदाबाद के गरीब बच्चों को इंग्लिश सिखाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है। इस खबर को सुन कोई भी अपने आपको उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पा रहा है। अरिजीत इस फ्री कोचिंग सेंटर के जरिए गरीब बच्चों को इंग्लिश बोलने से लेकर लिखने तक की तालीम देंगे। अपने सोच को पूरा करने के लिए सिंगर मुर्शिदाबाद के जियागंज के लोकल नर्सिंग कॉलेज किराए पर एक कमरा लेने भी पहुंचे।   

Arijit Singh to give free english coaching classes to poor kids in his home town murshidabad
अरिजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस समय क्लास लेंगे अरिजीत
एक रिपोर्ट के मुताबिक वह इस कोचिंग सेंटर में बच्चों को इंग्लिश बिल्कुल मुफ्त में सिखाएंगे। नर्सिंग कॉलेज के एक अधिकारी ने एक मीडिया संस्थान को बताया कि सिंगर ने उनसे खाली कमरों के बारे में पूछा क्योंकि वह इंग्लिश की कोचिंग खोलना चाहते हैं। अधिकारी ने क्लास की टाइमिंग्स का खुलासा करते हुए बताया कि अरिजीत सुबह 6 से 8 बजे तक क्लास लेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Arijit Singh to give free english coaching classes to poor kids in his home town murshidabad
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सादगी ने जीता लोगों का दिल
हमेशा लाइमलाइट में रहने वाले अरिजीत बेहद ही शालीन और सादगी भरी जिंदगी जीते हैं। वह अक्सर ऐसे ही नॉर्मल कपड़ों में सड़कों पर घूमते हुए नजर आ जाते हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ। अरिजीत कॉलेज एकदम सादगी भरे अंदाज में पहुंचे थें। स्कूटी पर लोअर टी-शर्ट पहने वहां पहुंचे अरिजीत को देखते ही लोगों ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed