{"_id":"62fa1dd8f9e0564f4218a3a8","slug":"mukesh-ambani-received-eight-threat-calls-know-about-antilia-house-see-inside-pictures-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mukesh Ambani: धमकी के बीच फिर चर्चा में आया मुकेश अंबानी का 'एंटीलिया', यहां देखिए घर की खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mukesh Ambani: धमकी के बीच फिर चर्चा में आया मुकेश अंबानी का 'एंटीलिया', यहां देखिए घर की खूबसूरत तस्वीरें
रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी को एक बार फिर धमकी मिली है। रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में कॉल कर एक अज्ञात शख्स ने न केवल मुकेश अंबानी को बल्कि उनके परिवार को तक जान से मारने की धमकी दी है। कॉलर ने कहा कि वह तीन घंटे के भीतर पूरे अंबानी परिवार को खत्म कर देगा। बता दें कि जब से मुंबई पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है तभी से मुकेश अंबानी का आवास एंटीलिया सुर्खियों में आ गया है। दरअसल यह पहला मौका नहीं है जब मुकेश अंबानी को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले भी साल 2021 में अंबानी के आवास 'एंटीलिया' के बाहर पार्कड 20 जिलेटिन स्टिक वाली कार में एक नोट मिला था। जिसमें मुकेश और उनकी पत्नी नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
2 of 9
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया
- फोटो : Twitter
आइए जानते हैं मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बारे में
मुकेश अंबानी का आलीशान घर एंटीलिया दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है। एंटीलिया में किसी चीज की कोई कमी नहीं है। इस आलीशान घर में स्विमिंग पूल से लेकर सिनेमा हॉल तक सबकुछ मौजूद हैं। आपने एंटीलिया की बाहर की तस्वीरें कई बार देखी होंगी लेकिन इस खूबसूरत घर के अंदर का नजारा देखकर आप दंग रह जाएंगे। आप तस्वीरों को देखकर ये जरूर कहेंगे कि ये घर है या कोई महल। तो चलिए आपको दिखाते हैं अंदर से कैसा दिखता है मुकेश अंबानी का एंटीलिया।
3 of 9
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया
- फोटो : Twitter
मुकेश अंबानी पत्नी नीता अंबानी दो बेटे और बहू के साथ रहते हैं। मुंबई के साउथ में अल्टमाउंट रोड पर बना एंटीलिया 27 फ्लोर का है और ये 'एंटीलिया' 4,00,000 स्क्वेयर फीट में बना हुआ है। मुकेश अंबानी का घर 200 करोड़ डॉलर यानी करीब 11 हजार करोड़ रुपए की लागत से बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया
- फोटो : Twitter
सिर्फ यही नहीं एंटीलिया से खुले आसमान और समुद्र का खूबसूरत नजारा भी दिखाई देता है। इसके अलावा एंटीलिया की 6वीं मंजिल पर एक गैराज बनी हुई है। जिसमें करीब 168 कारें एक साथ रखी जा सकती हैं। इन कारों की सर्विस के लिए 7वें माले पर सर्विस स्टेशन भी बनाया गया है।
विज्ञापन
5 of 9
एंटीलिया
- फोटो : Social media
मुकेश अंबानी के घर में 9 एलिवेटर मौजूद हैं, जिससे किसी भी फ्लोर पर जाया जा सके। इसके अलावा अंबानी के घर में योग सेंटर, डांस स्टूडियो, हेल्थ स्पा और स्विमिंग पूल भी बनाए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।