हजारों फैंस ने श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजली दी। इस दौरान श्रीदेवी का पूरा परिवार उनके साथ मौजूद था। श्रीदेवी के जाने का गम सबसे ज्यादा उनकी बेटी जाह्नवी और खुशी को हुआ।
VIDEO: अंतिम संस्कार से पहले मां को निहारती रह गईं जाह्नवी-खुशी, अर्जुन कपूर कंधा देने सबसे आगे आए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाह्नवी और खुशी बार-बार अपनी मां को देखतीं और अम्मा-अम्मा कहकर रो पड़तीं। दोनों बेटियों ने मिलकर श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा। उस वक्त दोनों के सब्र का बांध टूट गया।
Rest In Peace #Sridevi Ji. #Repost @bhawanasomaaya with @repostapp
・・・#Arjun and #AnshulaKapoor exhibited maturity beyond their age. Sensitive and supportive of their half sisters in tragedy. #MonaKapoor would be proud and #Sridevi appreciative
#arjunkapoor #Sridevifuneral pic.twitter.com/mg0MbM3dk9
खुशी और जाह्नवी को रोता देख उनकी सौतेली बहन अंशुला पास आईं और दोनों को संभाला। अंशुला पहले ही अपनी मां मोना को खो चुकी हैं। वो इस दर्द को अच्छे से समझती हैं।
अंशुला के अलावा सोनम कपूर भी दोनों बहनों के साथ खड़ी रहीं। साथ ही अर्जुन कपूर ने भले ही अपने चेहरे पर दुख की झलक तक ना दिखाई हो लेकिन वो शांति से सबकुछ संभालते रहे।
इतना ही नहीं, सौतेली मां से नफरत करने वाले अर्जुन ने उन्हें कंधा भी दिया। अर्जुन ने सारे गिले-शिकवे भुला दिए। जब बोनी कपूर ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी तो उनकी बेटियां स्तब्ध रह गईं।