अपने प्यार का खुलेआम इजहार करने के बाद अब मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ज्यादा से ज्यादा समय एक साथ बिता रहे हैं। इन दिनों ये कपल गोवा में अमृता अरोड़ा और उनके पति शकील लदाक के आलीशान विला में छुट्टियां मना रहा है। इस खूबसूरत विला की कुछ तस्वीरें दोनों ने शेयर की हैं जिसे देखकर आपकी आखें खुली रह जाएंगी।
अमृता अरोड़ा के आलीशान विला में छुट्टियां मनाने पहुंचे अर्जुन और मलाइका, तस्वीरें देख रह जाएंगे हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जुन कपूर ने इस विला में अपनी कई तस्वीरें शूट करवाई हैं। उन्होंने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा किया है। तस्वीरों में ये विला आलीशान और बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। हरियाली के बीच बना ये विला काफी शांत जगह पर स्थित है।
अमृता अरोड़ा के इस खूबसूरत विला के ड्राइंग रूम कम्फर्टेबल सोफा सेट लगा हुआ है। कमरे में दोनों तरफ वुडेन स्टेयरकेस हैं। साथ ही इसकी छत विंटेज स्टाइल की है। कमरे के बीच में एक बड़ा-सा झूमर भी लटक रहा है जो इसकी खूबसूरती को और निखार रहा है।
वहीं घर के बाहर एक बड़ा स्वीमिंग पूल भी है। यह एक उबर लक्जरी 5 बीएचके पूल विला है, जिसमें तमाम सुविधाए हैं। इसकी तारीफ खुद अर्जुन कपूर ने भी की है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'जब आपका मन वापस घर जाने का ना करे..कितना खूबसूरत घर है आपका अमृता अरोड़ा और शकील लदाक। गोवा में इससे बेहतर कोई हॉलिडे होम हुआ ही नहीं है।'
बता दें कि जनता कर्फ्यू के समय मलाइका और अर्जुन एक ही घर में थे और उन्होंने पूरा लॉकडाउन भी एक साथ ही रहकर गुजारा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में मलाइका ने खुले तौर पर अर्जुन के साथ लिव -इन में रहने की बात स्वीकारी थी। बकौल अमृता अर्जुन एक बेहद मजेदार शख्स हैं जिन्होंने उन्हें लॉकडाउन में बिल्कुल भी बोर नहीं होने दिया।
गणित के पहाडों के बाद अब सुलझेगी मर्डर की ये गंभीर पहेली, ‘शकुंतला देवी’ बनाने वालों का नया एलान