फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मलाइका के साथ फिर से स्पॉट हुए अर्जुन कपूर, देर रात इस खास दोस्त के साथ जमकर की पार्टी

Sun, 12 May 2019 08:50 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 May 2019 08:50 AM IST
विज्ञापन
arjun kapoor and malaika arora spot saturday night party
malaika arora, arjun kapoor - फोटो : social media

वीकेंड शुरू होते ही पार्टियों का दौर भी शुरू हो जाता है हालांकि बॉलीवुड सितारों के लिए तो जैसे हर रोज पार्टी होती है। कई सेलेब्स होते हैं जो अपने घर पर ही दोस्तों को बुला लेते हैं तो कुछ बाहर जाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। ऐसे में फोटोग्राफर्स की नजर इन सेलेब्स पर होती है कि आखिर वो किस पार्टी या इवेंट में जा रहे हैं। बीती शाम भी मुंबई में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।

arjun kapoor and malaika arora spot saturday night party
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media

बॉलीवुड की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मल्लिका भट्ट ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और पार्टी दी। इस पार्टी में जिस कपल ने सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचा, वो थे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। खास बात ये रही कि मलाइका की करीबी दोस्त करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ स्पॉट की गईं।

arjun kapoor and malaika arora spot saturday night party
arjun kapoor, malaika arora - फोटो : social media

ऐसा कम ही होता है जब चारों एक साथ पार्टी करते हुए देखे गए गए हों। लुक्स की बात करें तो मलाइका हमेशा की तरह बेहद सेक्सी लग रही थीं। उन्होंने लाइट ग्रे कलर की हाई थाई स्लिट ड्रेस पहनी थी वहीं अर्जुन कपूर ने ब्लू कलर की टीशर्ट और ब्लैक पैंट्स कैरी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
arjun kapoor and malaika arora spot saturday night party
kareena, saif - फोटो : social media

करीना और सैफ एक दूसरे के बाहों में बाहें डाले दिखे। ब्लैक टीशर्ट में सैफ काफी हैंडसम दिख रहे थे तो वहीं फ्लोरल प्रिंटेड पैजामा सूट में करीना कपूर स्टाइलिश नजर आ रही थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स में दिखेंगे। इस सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है। वहीं करीना जल्द ही इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू करेंगी।

विज्ञापन
arjun kapoor and malaika arora spot saturday night party
Arjun Kapoor - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

मलाइका और अर्जुन की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। एक इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या वह शादी करने जा रहे हैं? इस पर अर्जुन ने बेबाक अंदाज में कहा- मैं अभी सिर्फ 33 साल का हूं। मुझे शादी की कोई जल्दी नहीं है। मुझे पता है कि यह शादियों का सीजन है। शादी एक बहुत बड़ा कमिटमेंट है। मैं शादी जरूर करूंगा लेकिन तब, जब मैं इसके लिए तैयार हूं। मेरे मुताबिक मेरी शादी कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर बात करनी चाहिए। अगर मैं शादी करूंगा तो लोगों को पता चल जाएगा।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed