फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेलेन के लिए जान छिड़कते हैं सलमान, जानिए सौतेली मां के साथ कैसे हैं बाकी सेलिब्रिटीज के रिश्ते

Sun, 12 May 2019 08:03 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 May 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
mothers day salman khan to sara ali khan bonding with step mother
मदर्स डे स्पेशल - फोटो : social media

बॉलीवुड में ऐसे कई स्टार्स हैं जिनकी बॉन्डिंग अपनी मां से तो खूब है ही, साथ ही सौतेली मां से भी उनके अच्छे संबंध हैं। इवेंट हो या कोई पार्टी ये सेलिब्रिटिज अपने रिश्ते को मजबूती के साथ पब्लिकली रखने में बिल्कुल नहीं हिचकते हैं। मदर्स डे पर हम आपको ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

mothers day salman khan to sara ali khan bonding with step mother
मदर्स डे - फोटो : social media

सलीम खान और सलमा खान के बेटे सलमान खान हैं। सलमान खान जितना प्यार अपनी मां से करते हैं, सौतेली मां हेलेन से भी उनका उतना ही करीबी रिश्ता है। मां सलमा की तरह ही सलमान हेलेन पर भी जान छिड़कते हैं। सलमान की ऐसी कई तस्वीरें सामने आई हैं जब वो हेलेन के साथ हंसी मजाक करते देखे गए।

mothers day salman khan to sara ali khan bonding with step mother
kareena Sara Ali - फोटो : twitter

कम ही समय में सारा अली खान ने पैरेंट्स से अलग अपनी पहचान बना ली है। सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा का संबंध करीना से काफी गहरा है। एक इंटरव्यू में सारा अली खान ने खुलासा किया था कि वो करीना की फिल्में देखकर बड़ी हुई हैं और वो उनकी स्टाइल स्टेटमेंट की दीवानी हैं। दोनों साथ में कई बार पार्टी करते हुए भी नजर आती हैं। दोनों में मां-बेटी से ज्यादा दोस्त की तरह प्यार है। सारा अली खान, करीना को आंटी नहीं बल्कि दोस्त की तरह नाम लेकर ही बुलाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
mothers day salman khan to sara ali khan bonding with step mother
फरहान अख्तर - फोटो : file photo

शबाना आजमी और फरहान अख्तर का रिश्ता भी कुछ ऐसा ही है। फरहान जावेद अख्तर और हनी ईरानी के बेटे हैं लेकिन अपनी सौतेली मां शबाना आजमी के साथ रिश्ता मां-बेटे के रिश्ते से कम नहीं है।

विज्ञापन
mothers day salman khan to sara ali khan bonding with step mother
shahid kapoor - फोटो : social media

पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर अपनी सौतेली मां सुप्रिया पाठक के बेहद करीब हैं। शाहिद और मीरा की शादी में सुप्रिया पाठक ने अहम भूमिका निभाई। हर रस्म में उनकी बढ़-चढ़कर भागीदारी दिखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed