फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन 5 सिंगल मदर्स पर होगा गर्व, अकेले दम पर की बच्चों की परवरिश

Sun, 12 May 2019 08:03 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sun, 12 May 2019 08:03 AM IST
विज्ञापन
mothers day special bollywood single mother inspiration
sushmita sen, poonam dhillon - फोटो : social media

मां और बच्चे का रिश्ता ऐसा होता है जो सबसे अनमोल है। इसी रिश्ते को मदर्स डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। यह दिन मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। बॉलीवुड में ऐसी कई मां रही हैं जिन्होंने सिंगल मदर के रूप में इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी सिंगल मदर्स की लिस्ट। 

mothers day special bollywood single mother inspiration
sushmita sen single mother - फोटो : social media

43 साल की सुष्मिता सेन ने अब तक शादी नहीं की है। उन्होंने महज 25 साल की उम्र में पहली बेटी रेने को गोद लिया था। दस साल बाद, 2010 में उन्होंने दूसरी बेटी अलीशा को गोद लिया। सुष दोनों बेटियों की अकेले ही परवरिश कर रही हैं।

mothers day special bollywood single mother inspiration
poonam dhillon - फोटो : social media

पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन ने फिल्म निर्माता अशोक ठकेरिया से शादी की थी। शादी के बाद उनके दो बच्चे हुए- बेटी पालोमा और बेटा अनमोल। अशोक से अलग होने के बाद अपने दोनों बच्चों की परवरिश उन्होंने अकेले की।

विज्ञापन
विज्ञापन
mothers day special bollywood single mother inspiration
Neena Gupta and Masaba - फोटो : twitter

नीना गुप्ता का अफेयर वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से था। अफेयर के बीच नीना प्रेग्नेंट हो गईं। इसके बाद भी विवियन ने नीना से शादी नहीं की। उनकी एक बेटी हुई मसाबा। नीना ने बिना किसी की मदद के मसाबा की परवरिश की। आज मसाबा का नाम बड़े डिजाइनर्स की लिस्ट में शुमार है। 

विज्ञापन
mothers day special bollywood single mother inspiration
amrita singh - फोटो : social media

सैफ अली खान की पूर्व पत्नी अमृता सिंह के दो बच्चे हैं- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। सैफ से अलग होने के बाद दोनों बच्चों की परवरिश अमृता सिंह अकेले ही कर रही हैं। वो बच्चों के साथ अलग घर में रहती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed