{"_id":"5cd6f379bdec22077654e147","slug":"the-tashkent-files-is-big-film-compare-then-kalank-and-kesari","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कलंक और केसरी से भी बड़ी हिट साबित हुई ताशकंद फाइल्स, पांच हफ्तों में की लागत से पांच गुना कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कलंक और केसरी से भी बड़ी हिट साबित हुई ताशकंद फाइल्स, पांच हफ्तों में की लागत से पांच गुना कमाई
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 11 May 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Tashkent Files
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म कलंक से लेकर अवेंजर्स एंडगेम तक बॉक्स ऑफिस पर पिछले महीने आए तूफान में एक छोटी सी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर डटी रही। यह फिल्म है ताशकंद फाइल्स और सिर्फ ढाई करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने सिर्फ पांच हफ्तो में 14 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है
2 of 5
kalank
- फोटो : file photo
फिल्म ताशकंद फाइल्स भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आकस्मिक मृत्यु से जुड़े विवादों पर आधारित है। फिल्म के निर्देशक हैं विवेक अग्निहोत्री और इस फिल्म में कोई नामचीन सितारा भी नहीं है।
3 of 5
केसरी
- फोटो : केसरी, फिल्म
विवेक के मुताबिक इस फिल्म के विषय को लेकर भारतीय दर्शकों में जो उत्सुकता रही, उसी ने फिल्म को कामयाब बनाया। विवेक बीजेपी के कट्टर समर्थक माने जाते हैं और सोशल मीडिया पर अपने बयानों को लेकर अक्सर ट्रोल भी होते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tashkent Files
- फोटो : instagram
फिल्म ताशकंद फाइल्स की कामयाबी इस बात में भी है कि इसने सिर्फ 250 स्क्रीन्स पर रिलीज़ होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए। छठे हफ्ते में भी ये फिल्म 170 स्क्रीन्स पर अब भी चल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
the Tashkent files
- फोटो : amar ujala mumbai
2.5 करोड़ रुपये के बजट पर बनी इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 14 करोड़ 35 लाख रुपये की नेट कमाई की है। अपनी लागत से पांच गुना कमाई सिर्फ पांच हफ्तों में करके इसने लागत और कमाई के औसत में कलंक और केसरी जैसी मल्टीस्टारर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।