फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान के पहले प्यार को लेकर बड़ा खुलासा, 19 की उम्र में इस एक्ट्रेस की मौसी को दे बैठे थे दिल

Sat, 11 May 2019 08:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 11 May 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan dated Shahin jafri before Somy Ali, Kiara Advani revealed
Salman Khan, Twinkle Khanna - फोटो : file photo
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों के अलावा कई हीरोइनों के साथ रिश्ते और डेट करने की वजह से चर्चा में रह चुके हैं। उनका नाम बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। बताया जाता है कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस सोमी अली सलमान खान का पहला प्यार थीं। लेकिन अब खुलासा हुआ है कि सोमी अली उनका पहला प्यार नहीं थीं बल्कि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी की मौसी उनका पहला प्यार थीं।
Salman Khan dated Shahin jafri before Somy Ali, Kiara Advani revealed
Salman Khan, Shahin Jafari - फोटो : amar ujala
मशहूर पत्रकार और लेखक जसीम खान ने सलमान खान की बायोग्राफी लिखी है। इस बायोग्राफी में उन्होंने खुलासा किया है कि सलमान की पहली गर्लफ्रेंड सोमी अली नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक अशोक कुमार की पोती शाहीन जाफरी थीं। उनकी किताब के अनुसार सलमान खान को शाहीन जाफरी से 19 साल की उम्र में प्यार हुआ था। 
Salman Khan dated Shahin jafri before Somy Ali, Kiara Advani revealed
salman khan - फोटो : file photo
जसीम खान की किताब के मानें तो शाहीन जाफरी सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई कर रही थीं। उन दिनों सलमान अपनी लाल रंग की स्पोर्ट्स कार लिए सेंट जेवियर्स कॉलेज के सामने खड़े दिखा करते थे। वह शाहीन जाफरी का कॉलेज के गेट पर घंटों इंतजार करते थे। सलमान खान शाहीन जाफरी को डेट कर रहे थे इस बात पुष्टि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan dated Shahin jafri before Somy Ali, Kiara Advani revealed
kiara advani - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हाल ही में कियारा आडवाणी ने एक इंटरव्यू में कहा कि 'मेरी मां सलमान सर को लंबे समय से जानतीं हैं। वो अक्सर मेरी मां को कहा करते थे कि एक दिन वह बड़े स्टार जरुर बनेंगे। मेरी मां ने सलमान सर को शाहीन मौसी से परिचय करवाया था और दोनों ने कुछ समय के लिए एक-दूसरे को डेट भी किया था। मेरे ख्याल से ये इन दोनों का पहला रिलेशनशिप रहा होगा।'
विज्ञापन
Salman Khan dated Shahin jafri before Somy Ali, Kiara Advani revealed
bharat - फोटो : file photo
आपको बता दें कि सलमान खान ने एक्ट्रेस कियारा आडवाणी को बॉलीवुड में ब्रेक दिलाने में भी मदद की थी। बात करें सलमान खान की आने वाली फिल्म 'भारत' की इसमें उनके साथ कटरीना कैफ,दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ और सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 'भारत' का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। ये फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed