{"_id":"5cd6d581bdec22073f3f11c0","slug":"namrata-shirodkar-reply-to-troller-after-troll-of-without-make-up-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिना मेकअप के ट्रोल हुईं सलमान की ये एक्ट्रेस, ट्रोलर्स को दे डाला करारा जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिना मेकअप के ट्रोल हुईं सलमान की ये एक्ट्रेस, ट्रोलर्स को दे डाला करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 11 May 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Namrata Shirodkar, Mahesh Babu
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा नम्रता शिरोडकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गई हैं। बिना मेकअप की अपनी तस्वीर शेयर करने पर एक ट्रोलर्स ने उनका मजाक उड़ाया है। इसके बाद नम्रता शिरोडकर ने ट्रोलर्स की बेबाकी से जवाब भी दिया है।
इन दिनों बॉक्स-ऑफिस पर साउथ सुपरस्टार और नम्रता शिरोडकर के पति महेश बाबू की फिल्म महर्षि धमाल मचा रही है। फिल्म समीक्षक और दर्शक महर्षि को काफी पसंद कर रहे हैं। इस बीच नम्रता शिरोडकर ने पति महेश बाबू को फिल्म की बधाई देते हुए दोस्तों संग सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर की।
इस तस्वीर में नम्रता शिरोडकर महेश बाबू,दोस्तों और परिवारवालों के साथ नजर आईं। इन तस्वीरों में नम्रता शिरोडकर बिना मेकअप के दिख रही थीं। जिसको देखकर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट मे लिखा है कि,'वह मेकअप क्यों नहीं करती हैं क्या वह किसी डिप्रेशन का शिकार हैं.?
यूजर के इस कमेंट का नम्रता शिरोडकर ने बेबाकी से जवाब देते हुए लिखा,'हो सकता है कि आपको मेकअप वाली महिलाएं पसंद हों, शायद आपको उन लोगों को फॉलो करना चाहिए जो हमेशा से ऐसे रहते हों और आपके मानदंडों के अनुरूप हों। आपको इस पेज पर वो नहीं मिलेगा। इसलिए आप यहां से जा सकते हैं। ईमानदारी से अनुरोध है।'
नम्रता शिरोडकर के फैंस उनकी इस कमेंट को काफी पसंद कर रहे हैं। बात करें महेश बाबू की फिल्म महर्षि की तो इस फिल्म का निर्देशन वामसी पैदिपल्ली कर रहे हैं जबकि प्रोड्यूसर दिल राजू हैं। इस फिल्म में महेश बाबू के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में हैं। ये फिल्म 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।