{"_id":"5cd6c9cdbdec22073561b617","slug":"isha-ambani-and-anand-piramal-pre-wedding-celebration-unseen-picture","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 5 महीने बाद ईशा अंबानी की अनदेखी तस्वीर आई सामने, आनंद पीरामल के साथ हुईं रोमांटिक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 5 महीने बाद ईशा अंबानी की अनदेखी तस्वीर आई सामने, आनंद पीरामल के साथ हुईं रोमांटिक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sat, 11 May 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी हाल ही में दुनिया के मशहूर फैशन इवेंट मेट गाला में पहुंची थीं। जहां उनके लुक को काफी पसंद किया गया। लैवेंडर कलर की ड्रेस में ईशा अंबानी किसी परी से कम नहीं लग रही थीं। बीते साल 12 दिसंबर को ईशा अंबानी बिजनेसमैन आनंद पीरामल के साथ शादी के बंधन में बंधी। इस शादी में बॉलीवुड, राजनीति और खेल से जुड़ी तमाम दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं।
2 of 5
isha ambani
- फोटो : social media
शादी से पहले ईशा अंबानी और आनंद पीरामल ने इटली के लेक कोमो में 22 सितंबर 2018 को सगाई की थी। सगाई की ये रस्में 3 दिन तक चलती रहीं और करोड़ों रुपए खर्च किए गए। अब सगाई की एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। ईशा और पीरामल बाहों में बाहें डाले हैं और डांस करते हुए एक दूसरे में खोए हुए हैं।
3 of 5
isha ambani
- फोटो : file photo
ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में ईशा अंबानी गाउन पहने नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर ईशा बेहद खूबसूरत लग रही थीं तो वहीं आनंद भी काफी जंच रहे थे। अंबानी खानदान की बेटी की शाही सगाई में हर छोटी से छोटी बात का ध्यान रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Isha Ambani
- फोटो : file photo
सगाई के मौके पर विला को दुल्हन की तरह सजाया गया। इसके साथ ही जमकर आतिशबाजी भी हुई। सगाई फंक्शन के दूसरे दिन सुबह जहां Villa Gastel में इटली के पारंपरिक अंदाज और संगीत की धुन के बीच मेहमानों ने मौज मस्ती की, वहीं शाम को Villa Olmo में आलीशान डिनर का बंदोबस्त किया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
isha ambani engagement party
- फोटो : file photo
3 दिन के इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए हिंदी सिनेमाजगत की मशहूर हस्तियां भी पहुंची थीं। इस फंक्शन में आमिर खान, किरण राव, मनीष मल्होत्रा, सोनम कपूर, अनिल कपूर, करण जौहर और जूही चावला समेत दूसरे सेलिब्रिटीज शामिल हुए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।