सब्सक्राइब करें

Covid 19: अर्जुन, रिया और अंशुला कपूर को भी हुआ कोरोना, करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में हुए थे शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 29 Dec 2021 02:17 PM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Anshula and Rhea Karan Boolani have tested positive for covid 19
kapoor's - फोटो : Instagram

कपूर खानदान में कोरोना का बम फूटा है। बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सभी होम क्वारंटीन हैं। अर्जुन को साल भर में दूसरी बार कोरोना हुआ है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका के साथ करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। अर्जुन ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है

Trending Videos
Arjun Kapoor Anshula and Rhea Karan Boolani have tested positive for covid 19
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर - फोटो : Instagram

इन लोगों का हुआ टेस्ट
ऐसे में मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट होगा। इससे पहले मलाइका के बाद ही अर्जुन कोविड पॉजिटिव हुए थे। आपको बता दें, प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जान्हवी और खुशी कपूर का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Anshula and Rhea Karan Boolani have tested positive for covid 19
करीना कपूर, अमृता अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना मुक्त होकर पार्टी करने निकलीं करीना
जब करीना कपूर और अमृता के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी, तब रिया कपूर ने भी अपना टेस्ट कराया था हालांकि तब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई। हाल ही में ये सभी करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। करीना तो ठीक होने के एक दिन बाद ही अपने बच्चों के साथ क्रिसमस पार्टी करती दिखाई दी थीं जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था।

Arjun Kapoor Anshula and Rhea Karan Boolani have tested positive for covid 19
रणवीर शौरी और उनका बेटा - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस की चपेट में रणवीर शौरी का 10 साल का बेटा
बीते रोज रणवीर शौरी ने अपने 10 साल के बेटे हारुन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी। रणवीर शौरी ने लिखा था- मैं और मेरा बेटा हारून हॉलिडे मनाने गोवा गए थे। वहां से लौटते समय मुंबई की फ्लाइट लेने से पहले हमारा RT-PCR हुआ, जिसमें हारुन कोरोना पॉजिटिव मिला। हम दोनों में कोई लक्षण नहीं हैं। यह असली वेव है। इनके अलावा एक्टर नकुल मेहता और अर्जुन बिजलानी भी कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। 

विज्ञापन
Arjun Kapoor Anshula and Rhea Karan Boolani have tested positive for covid 19
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शूटिंग पर ओमिक्रॉन का असर 
ओमिक्रॉन केस की सबसे ज्यादा संख्या महाराष्ट्र में है. जहां कुल केस बढ़कर 167 हो चुके हैं। मुंबई में ओमिक्रॉन और कोरोना के बढ़ते केस का असर शूटिंग पर पड़ने लगा है। कोरोना के मामलों को देखते हुए नाइट कर्फ्यू का घोषित हो चुका है। फिल्मों की रिलीज भी टाल दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed