बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र 86 साल की उम्र में भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। वह अपने फैंस का मनोरंजन करने के लिए कुछ न कुछ अलग करते हैं। इस बार उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर की है, जिसमें धर्मेंद्र पेडल पावर गेहूं की चक्की पर साइकिल चलाते हुए दिख रहे हैं।
Dharmendra: देखिये, एक्टर धर्मेंद्र का 'चक्की पीसिंग' वीडियो, फैंस को आ गई फिल्म शोले के इस सीन की याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मेंद्र सोशल मीडिया के जरिए अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी प्रशंसकों को बताते रहते हैं। नये वीडियो क्लिप में धर्मेंद्र बेहद खुश लग रहे हैं और एक साथ दो काम यानी कि गेहूं पीसते और वर्कआउट करते हुए दिख रहे हैं।
गौरतलब है कि बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के बाद धर्मेंद्र सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहते हैं। वह अक्सर फिल्म के सेट के अलावा अपनी वैकेशन की तस्वीरों और वीडियोज को भी फैंस के लिए शेयर करते हैं।
धर्मेंद्र के इस वीडियो क्लिप ने उनके फैंस को उनकी सुपरहिट फिल्म शोले (1975) के 'चक्की पीसिंग' दृश्य की याद दिला दी है। वीडियो में धर्मेंद्र ने मैचिंग ट्राउजर के साथ व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक कैप पहन रखी है।
जैसे ही कैमरा उसकी ओर जाता है तो वह हंसते हैं और कहते हैं, पीस रहा हूं। एक्सरसाइज के बहाने है, करते रहना चाहिए। यह एक्सरसाइज के बहाने हैं, हमें इसे करते रहना चाहिए। आप सभी को प्यार। इस वीडियो को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने इसके कैप्शन में लिखा है, साइकिल चलाना.. साइकिल चलाना और … चक्की पीसना… और पीसना..और पीसना । इस वीडियो में धर्मेंद्र बिना ब्रेक के साइकिल चला रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 96 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
View this post on Instagram