{"_id":"5d0e46048ebc3e26ac41698e","slug":"arjun-kapoor-comment-on-malaika-arora-yoga-day-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"योग दिवस पर मलाइका की तस्वीर हुई वायरल तो अर्जुन ने भी किया कमेंट-\"फुल डे एवरीडे\"","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
योग दिवस पर मलाइका की तस्वीर हुई वायरल तो अर्जुन ने भी किया कमेंट-"फुल डे एवरीडे"
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 22 Jun 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा खान अर्जुन कपूर
Link Copied
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो अपनी फिटनेस का बहुत ख्याल रखती हैं। वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी जिम की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भी मलाइका ने योग करते हुए तस्वीर शेयर की तो फैंस ने जहां उनकी तारीफ की। वहीं, अर्जुन कपूर ने भी कमेंट किया। वैसे भी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक-दूसरे की तस्वीरों पर कमेंट करते आमतौर पर देखा जाता रहा है।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
Trending Videos
2 of 5
Arjun Kapoor, Malaika Arora
- फोटो : social media
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह योग करते दिखाई दे रही हैं। मलाइका की पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने कमेंट करते हुए कहा-"फुल डे एवरीडे"। कई लोगों ने उनकी प्रशंसा की तो कई लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। बता दें कि हाल ही में मलाइका ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मलाइका पोनीटेल बांधती नजर आ रही थीं। तस्वीर के साथ मलाइका ने लिखा था, '5 स्टेप में सीखें पोनीटेल बांधना'।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
malaika arjun
मलाइका की इन तस्वीरों पर उनका मजाक भी उड़ाया गया, जहां यूजर्स उन्हें ट्रोल कर रहे हैं वहीं अर्जुन कपूर ने भी मलाइका के लिए मजाकिया कमेंट करने में पीछे नहीं रहे। मलाइका की इन पांच तस्वीरों पर अर्जुन ने कमेंट करते हुए लिखा, '5 स्टेप बाद भी बाल खुले रह गए ।' वहीं कई लोगों ने मलाइका की उम्र को लेकर उन्हें ट्रोल किया । यूजर्स ने लिखा कि अब उनकी उम्र ज्यादा हो गई है और अब उन्हें आराम करना चाहिए।
4 of 5
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
वहीं कुछ ने कमेंट कर कहा कि उनके बाल सफेद हो गए हैं। हालांकि मलाइका हमेशा की तरह इन तस्वीरों में खूबसूरत दिख रही हैं । ट्रोलर्स की बातों का उन पर कोई फर्क नहीं पड़ता है । वो बिंदास अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं । इसके अलावा मलाइका-अर्जुन के साथ रिश्ते को लेकर भी चर्चा में हैं । धीरे-धीरे अर्जुन ने मीडिया के सामने अपने रिश्ते को कबूलना शुरू कर दिया है ।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arjun
हाल ही में मलाइका को अपने दोस्तों के साथ डिनर पर जाते स्पॉट किया गया गया। इस दौरान मलाइका हमेशा की तरह हॉट एंड ग्लैमरस नजर आ रही थीं। मलाइका का यह लुक सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ते। मलाइका ने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी, लेकिन साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। दोनों का एक बेटा अरहान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X