सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड और दीपिका पादुकोण के बीच कुछ ऐसी हुई बात, वायरल हो गया वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sat, 22 Jun 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone asked for ID prrof by airport security video viral
Deepika Padukone - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों रणवीर सिंह के साथ '83' फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। शादी के बाद दीपिका की यह पहली फिल्म है जिसमें वह रणवीर की रील लाइफ पत्नी का किरदार निभाएंगी। इस बीच दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका पिता प्रकाश पादुकोण के साथ नजर आ रही हैं। दीपिका के एयरपोर्ट पर एंट्री करते ही सिक्योरिटी गार्ड ने एक्ट्रेस से एक ऐसा सवाल पूछा जिसकी वजह से यह वीडियो चर्चा में बना हुआ है।

Trending Videos
Deepika Padukone asked for ID prrof by airport security video viral
Deepika Padukone - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में आप देखेंगे कि दीपिका एयरपोर्ट के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। दीपिका को ऐसे देख एक सिक्योरिटी गार्ड दीपिका को आवाज देता है और उनका आईडी प्रूफ मांगता है। सिक्योरिटी गार्ड के आईडी प्रूफ मांगने पर दीपिका कहती हैं, चाहिए? तभी दीपिका पर्स से आईडी प्रूफ निकालती हैं और सुरक्षा में खड़े गार्ड को दिखाती हैं। दीपिका और गार्ड दोनों के इस तरह से बर्ताव को सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Thy shall always obey rules 👍 #deepikapadukone

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone asked for ID prrof by airport security video viral
Deepika Padukone - फोटो : Viral Bhayani, Instagram

एक यूजर ने लिखा- 'यह लोग अपनी ड्यूटी कर रहे हैं, सभी को इन्हें सहयोग करना चाहिए।' वहीं एक और यूजर ने लिखा- 'दीपिका जमीन से जुड़ी हुई इंसान हैं। इसी वजह से लोग उन्हें प्यार करते हैं। वह बहुत अच्छी हैं।' एक और यूजर ने सिक्योरिटी गार्ड की तारीफ करते हुए लिखा- 'सिक्योरिटी गार्ड का यह कदम सराहनीय है।' 



 

Deepika Padukone asked for ID prrof by airport security video viral
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका पादुकोण हाल ही में 'ग्रेजिया मिलेनियल अवॉर्ड 2019' (Grazia Millennial Awards 2019) में नजर आई थीं। हर बार की तरह इस अवॉर्ड फंक्शन में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिर से लाइमलाइट लूट ली थी। दीपिका पैरेट ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई थीं जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही थीं। दीपिका ने पोनी की हुई थी और सिंपल इयरिंग्स पहने हुए थी। दीपिका पर यह कलर काफी जंच रहा था। 

विज्ञापन
Deepika Padukone asked for ID prrof by airport security video viral
Deepika Padukone Chhapaak look - फोटो : instagram

आपको बता दें, दीपिका पादुकोण ने हाल ही में 'छपाक' फिल्म की शूटिंग पूरी की है। इस फिल्म में दीपिका के अलावा विक्रांत मैसी भी हैं। यह एक बायोपिक है जो एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म की शूटिंग के लिए दीपिका दिल्ली भी आई थीं। खास बात यह है कि दिल्ली की सड़कों पर कई बार रूप बदलकर स्पॉट हुईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed