{"_id":"62bc7ff086eba425355d3a85","slug":"arjun-kapoor-compared-south-films-pushpa-and-kgf-chapter-2-to-bollywood-movies-trishul-and-deewar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने इन बॉलीवुड फिल्मों से की 'पुष्पा' और 'केजीएफ 2' की तुलना, हिंदी में हिट होने की बताई वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने इन बॉलीवुड फिल्मों से की 'पुष्पा' और 'केजीएफ 2' की तुलना, हिंदी में हिट होने की बताई वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 29 Jun 2022 10:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में अर्जुन कपूर ने पेरिस में अपना 37वां जन्मदिन मनाया है। अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ इस जोड़े ने यूरोपियन वेकेशन से इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर आग लगा दी। अभिनेता 29 जुलाई को रिलीज होने वाली अपनी फिल्म एक विलेन रिटर्न्स के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें अर्जुन कपूर का बहुत ही खतरनाक रूप देखने को मिला है। इस फिल्म मे वह जॉन अब्राहम, तारा सुतारिया और दिशा पाटनी के साथ स्क्रीन साझा करने वाले हैं।
2 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : insta
हाल ही में अभिनेता ने एक इंटरव्यू के दौरान हिंदी बेल्ट में केजीएफ चैप्टर 2 और पुष्पा फिल्म की सफलता के बारे में बात की। उन्होंने दोनों फिल्मों की तुलना अमिताभ बच्चन की ब्लॉबस्टर फिल्मों त्रिशूल और दीवार से कर दी। उन्होंने कहा कि यश और अल्लू अर्जुन की फिल्मों में देसीपन था। इसी देसी रवैये के कारण ये फिल्में हिंदी बेल्ट में भी खूब पसंद की गईं।
3 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अर्जुन कपूर ने आगे कहा कि अभी भी लोगों को ये समझने की जरुरत है कि आखिर मेनस्ट्रीम सिनेमा क्या है। उन्होंने कहा- मुझे नहीं पता कि आज के दौर में कितने लोगों ने यश जी की त्रिशूल और दीवार देखी है, जो फिल्में बनाना और कहानियां दिखाना चाहते हैं। क्योंकि दर्शक अब भी वही हैं। उन्होंने आगे कहा- पुष्पा और केजीएफ इस वजह से चली, क्योंकि उनमें एक तय सीमा तक देसीपन है। हम ‘वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट’ में एक गरीब के की अमीर बनने की कहानी के तौर पर देखते हैं, लेकिन हम ‘दीवार’ या ‘त्रिशूल’ जैसी फिल्मों में एक गरीब इंसान के अमीर बनने की कहानी के तौर पर नहीं देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अर्जुन कपूर
- फोटो : insta
अर्जुन ने कहा कि हाल ही में गंगूबाई काठियावाड़ी, केजीएफ चैप्टर 2, पुष्पा, आरआरआर, भूल भुलैया 2 और हॉलीवुड फिल्में देखने वाले हिंदी दर्शकों के बीच 2000 करोड़ रुपये से अधिक के टिकट बेचे गए हैं। उनका कहना है कि लोग सिनेमाघरों में आने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हैं, लेकिन इसके लिए मेनस्ट्रीम हमेशा थोड़ा ज्यादा जरुरी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।