{"_id":"67406978c9caad134c0faf30","slug":"arjun-kapoor-esha-gupta-sanjay-dutt-richa-chadha-shower-their-love-on-their-parents-got-their-names-tattoo-2024-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Celebs: इन सितारों ने बनवाए माता-पिता के नाम के टैटू, किसी ने कलाई तो किसी ने सीने पर लिखवाया नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Celebs: इन सितारों ने बनवाए माता-पिता के नाम के टैटू, किसी ने कलाई तो किसी ने सीने पर लिखवाया नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Fri, 22 Nov 2024 10:58 PM IST
सार
Bollywood Celebs: बॉलीवुड सितारों के बीच टैटू का ट्रेंड खूब देखने को मिलता है। किसी ने अपने प्रेमी-प्रेमिका का नाम गुदवाया है, तो किसी ने अपनी संतान का। वहीं, कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता के नाम के टैटू बनवा रखे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने शरीर पर एक टैटू बनवाया है। यह टैटू काफी खास है। अभिनेता ने इस टैटू को अपनी दिवंगत मां को समर्पित किया है। अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखवाया है, 'रब राखा'। उन्होंने बताया कि रब राखा यानी भगवान आपका हमेशा साथ दें। अर्जुन ने कहा, मेरी मां हमेशा यह लाइन कहती थीं, अच्छे और बुरे दोनों वक्त पर। आज भी ऐसा लगता है कि वो मेरे पास ही हैं मेरा मार्गदर्शन कर रही हैं, मुझे देख रही हैं'। अर्जुन कपूर के अलावा और भी सितारे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता के नाम के टैटू बनवा रखे हैं।
2 of 6
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : इंस्टाग्राम
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कलाई पर एक टैटू बनवाया हुआ है। इसमें अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा के प्रति उनका प्यार झलकता है। प्रियंका के टैटू में 'डैडीज लिटिल गर्ल' (Daddy's li'l girl) लिखा है। प्रियंका अपने पिता के बेहद करीब थीं। अभिनेत्री का यह टैटू उनके पिता की हैंडराइटिंग में है।
3 of 6
संजय दत्त
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजय दत्त
दिग्गज अभिनेता संजय दत्त का नाम भी इस लिस्ट में है। उन्होंने अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त के नाम का टैटू अपने सीने पर गुदवाया हुआ है। संजय दत्त का अपने पिता से काफी खास बॉन्ड था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।