{"_id":"60ae9b9fb91b7e20c407743b","slug":"arjun-kapoor-has-bought-skyvilla-in-mumbai-bandra-west-checkout-the-price-of-luxurious-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अर्जुन कपूर ने खरीदा आलीशान स्काईविला, करोड़ों में है कीमत, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अर्जुन कपूर ने खरीदा आलीशान स्काईविला, करोड़ों में है कीमत, देखें तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 27 May 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अर्जुन कपूर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'इश्कजादे' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले अर्जुन कपूर रियल लाइफ में भी किसी इश्कजादे से कम नहीं हैं। उन्होंने बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। अर्जुन कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किए नौ साल हो गए हैं। उन्होंने अपने छोटे से करियर में कई हिट फिल्में की हैं।
सुर्खियों में रहती है अर्जुन-मलाइका की जोड़ी
अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर दोनों आए दिन एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। इसके अलावा दोनों वैकेशन और डेट्स पर भी स्पॉट होते रहते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते अब किसी से छिपे नहीं हैं।
अर्जुन कपूर ने खरीदा नया घर
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर कई बार खुलेआम अपने प्यार का इजहार किया है। अब अर्जुन मलाइका के पड़ोसी हो गए हैं। अर्जुन ने नया घर खरीदा है। इसको लेकर अभिनेता एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।
अर्जुन कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में एक आलीशान स्काई विला लिया है। अर्जुन का ये नया आशियाना अब बांद्रा में है। अभिनेता ने जिस बिल्डिंग में घर लिया है वो 25 मंजिला है, जिसमें 81 स्काई विला है।
3 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने कहा कि 'वो रिश्ते में हमेशा एक दायरा बनाकर रखते हैं। अपने साथी को पूरा सम्मान देते हैं। इसके साथ ही अपने निजी जीवन के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं, क्योंकि हर किसी की अपनी लाइफ होती है। सबका अपना पास्ट होता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अर्जुन कूपर
- फोटो : social media
अर्जुन से पहले सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका ने भी इधर घर लिया था। अर्जुन ने जहां घर खरीदा है वो 81 ऑरिएट नाम की बिल्डिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यहां से मुंबई के खूबसूरत नजारे दिखते हैं। इसमें मिनी गोल्फ एरिया भी है। अभिनेता के घर की कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
5 of 5
अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा
- फोटो : Social media
अर्जुन के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो हाल ही में परिणीति चोपड़ा के साथ फिल्म 'संदीप और पिंकी फरार' में नजर आए थे। अब वह सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम के साथ फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आएंगे। इसके अलावा मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनने वाली 'एक विलन 2' में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के साथ जॉन अब्राहम और दिशा पाटनी भी होंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।