श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सभी बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं। दुबई में उनके पार्थिव शरीर को मुंबई लाने की प्रक्रिया जारी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि शाम 7 बजे तक श्रीदेवी को मुंबई लाया जाएगा। साथ ही दुबई में बोनी कपूर से सरकारी वकील पूछताछ कर रहे हैं।
श्रीदेवी की मौत के बाद अर्जुन कपूर का बड़ा बयान, सारे गिले-शिकवे भूल मां को लाने गए दुबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में खबर आई है कि इस नाजुक वक्त में अपने पापा का साथ देने के लिए अर्जुन कपूर दुबई के लिए निकल गए हैं। दो दिन पहले श्रीदेवी के निधन की खबर आई थी। तब से अब तक उनका पार्थिव शरीर परिवार वालों को नहीं सौंपा गया है। अपने परिवार की मदद के लिए अर्जुन वहां पहुंच रहे हैं।
Actor Arjun Kapoor left for Dubai, this morning, says Yash Raj Films' PRO, further added that, 'he has gone there to be with his father at the hotel while the formalities are being wrapped up and to oversee the return journey.' #Sridevi (File Pic) pic.twitter.com/nGDqXTc3tM
श्रीदेवी से रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था, 'श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए कोई मायने नहीं रखतीं। मां ही नहीं श्रीदेवी मां जैसी भी नहीं हो सकतीं।' इस बयान से लगता था कि अर्जुन कपूर के दिल में श्रीदेवी के लिए काफी नफरत है। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन का एक नया ही रूप सामने आया।
#Sridevi #SrideviDeath pic.twitter.com/8gpjjbWPbG
श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही वो अपनी शूटिंग छोड़कर दौड़े चले आए। इतना ही नहीं जिन बहनों जाह्नवी और खुशी से वो बात तक नहीं करते थे उनको गले लगाकर संभाला। श्रद्धांजली देने वालों में अर्जुन कपूर सबसे आगे रहे। अपनी उस नफरत वाली इमेज को अर्जुन ने पूरी तरह से बदल दिया है।
बता दें कि अर्जुन बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन की एक बहन अंशुला भी हैं। जून 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। इस बात ने अर्जुन कपूर की मां मोना को काफी दुख पहुंचाया। श्रीदेवी से शादी के बाद जब बोनी कपूर मोना से दूर हो गए थे। उस समय मोना के पास उनके दोनों बच्चे अर्जुन और अंशुला थे। उन कुछ सालों के अनुभव ने अर्जुन को पूरी तरह से बदल दिया था।