मलाइका अरोड़ा और अर्जुन काफी सालो से एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं। दबी जुबान से बॉलीवुड के गलियारों में इनके प्यार की चर्चा थी। लेकिन अरबाज खान से अलग होने के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर उनके साथ एक तस्वीर साझा करके अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। अर्जुन भी मलाइका के साथ एक अच्छा समय व्यतीत करते हैं और जब भी इस जोड़ी को मौका मिलता है तो ये क्वालिटी समय बिताने के लिए निकल जाते हैं। हर कोई ये ही सोचता है कि अर्जुन कपूर की जिंदगी में सबसे अधिक महत्पूर्ण उनके लिए मलाइका हैं। लेकिन आपको ये जान के हैरानी होगी कि मलाइका से भी अधिक अर्जुन के दिल के करीब कोई और है जिसके नाम का इस अभिनेता ने टैटू भी करवाया है।
बॉलीवुड: मलाइका अरोड़ा नहीं बल्कि ये महिला है अर्जुन की जिंदगी में सबसे खास, बनवाया टैटू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंशुला के नाम का बनाया टैटू
अर्जुन कपूर अपनी मां के जाने के बाद अगर किसी के सबसे करीब रहें हैं तो वो हैं उनकी बहन अंशुला कपूर। अंशुला को अर्जुन ने सिर्फ बड़े भाई की तरह ही नहीं बल्कि पिता की तरह भी संभाला है। अर्जुन अंशुला पे जान छिड़कते हैं ऐसे में अब उन्होंने अपनी बहन के नाम का टैटू भी अपने हाथ पर बनवा लिया है। प्रशंसकों के अंदाजे को गलत बताते हुए अर्जुन ने वीडियो साझा किया और उस पर कैप्शन में लिखा, 'वो मेरी आस्तीन का इक्का है अंशुला और मैं, जिंदगी भर हमेशा के लिए और लेटर A के जरिए जुड़ गए हैं।'
View this post on Instagram
अपने भाई के प्यार का इस तरह दिया जवाब
अपनी बहन के लिए प्यार जताने का अर्जुन का ये अंदाज प्रशंसकों को बहुत ही पसंद आ रहा है और ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बॉलीवुड के सितारे भी अर्जुन कपूर की इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहें हैं। अर्जुन की बहन अंशुला ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अर्जुन की पोस्ट पर कमेंट किया 'लव यू।' आयुष्मान खुराना,टाइगर श्रॉफ जैसे कलाकारों ने भी इस वीडियो पर इमोजी भेजे। एक फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'यह वाकई शानदार है, बहुत ही प्यारा जेस्चर।'
कुछ दिनों पहले अस्पताल में भर्ती हुईं थी अंशुला
कुछ दिनों पहले अंशुला की अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। लेकिन अगले दिन ही उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई। अर्जुन कपूर बहन की तबियत बिगड़ने से काफी परेशान हो गए थे और वो उन्हें खुद अस्पताल से लेकर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अंशुला कपूर को ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल की परेशानी होने की वजह से भर्ती किया गया था। इसके बाद अब उन्हें डॉक्टर्स ने डिस्चार्ज कर दिया।
अर्जुन कपूर के लिए अमेरिका से लौट आई थी अंशुला
अर्जुन कपूर और अंशुला बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बच्चे हैं। साल 2012 में मोना कपूर का निधन हो गया था। जिसके बाद अर्जुन और अंशुला ने एक-दूसरे को संभाला और हमेशा एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े रहें। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'उसने अमेरका में पढ़ाई की, ग्रेजुएट हुई और भारत आई, ये सब उन्होंने मेरे लिए किया ताकि में अकेला न रहूं। वो मेरी जिंदगी को अपनी जिंदगी मानती है। वो घर संभालती है ताकि मैं काम कर सकूं। अपने माता-पिता की गैर मौजूदगी में जिंदगी जीना आसान नहीं है। कम से कम एक बच्चे को जिम्मेदार बनना पड़ता है, ताकि दूसरा जिंदगी अच्छे से जी सकें।'

कमेंट
कमेंट X