फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अर्जुन-करीना की फिल्म के 2 साल पूरे होने पर फैंस को मिला तोहफा, मिनटों में वायरल हुआ वीडियो

Sun, 01 Apr 2018 08:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Apr 2018 08:05 AM IST
विज्ञापन
Arjun Kapoor Ki and Ka film completes 2 years celebrates it in a special way
arjun kapoor
6 साल बाद अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा फिर से एक साथ नजर आने वाले हैं। श्रीदेवी के निधन की वजह से अर्जुन कपूर ने छुट्टी ली थी जिस वजह से फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ा था। अब अर्जुन इसकी भरपाई करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अर्जुन कपूर ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह फैंस से एक खास गुजारिश कर रहे हैं। 
Arjun Kapoor Ki and Ka film completes 2 years celebrates it in a special way
Arjun kapoor
इस वीडियो को अर्जुन कपूर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में अर्जुन फैंस से कह रहे हैं कि 1 अप्रैल को 'की एंड का' फिल्म रिलीज की दूसरी सालगिरह है। यह फिल्म दिल के बेहद करीब है क्योंकि इसमें लैंगिक समानता को दर्शाया गया है। इस फिल्म को 1 अप्रैल को 2 साल हो जाएंगे इस मौके पर अर्जुन ने फैंस के लिए खास कॉन्टेस्ट रखा है।
Arjun Kapoor Ki and Ka film completes 2 years celebrates it in a special way
Arjun kapoor
अर्जुन ने वीडियो में लोगों से ऐसे पुरुषों के वीडियो या फिर फोटोज शेयर करने को कहा है जिन्होंने महिलाओं के सफल होने में मदद की है। जिनके वीडियो या फिर फोटोज अर्जुन को पसंद आएंगे उनसे न सिर्फ वह मुलाकात करेंगे बल्कि उन्हें Bend The Gender अवॉर्ड भी देंगे। आपको बता दें, 'की एंड का' फिल्म लैंगिक समानता के मुद्दे पर आधारित है। फिल्म में अर्जुन कपूर पत्नी की जिम्मेदारियां संभालते हुए दिखाई दिए थे तो वहीं करीना ने पति की जिम्मेदारियों को निभाया था।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Arjun Kapoor Ki and Ka film completes 2 years celebrates it in a special way
Arjun kapoor
कुछ दिन पहले अर्जुन कपूर ने मां को याद करते हुए इमोशनल मैसेज भी लिखा था। अर्जुन ने लिखा था - 'मैं आज कैनल पटियाला में शूटिंग कर रहा हूं, काश इस खूबसूरत जगह की तस्वीर मैं आपको भेज पाता। मुझे आपको अपनी एक भी फिल्म दिखाने के लिए रेड कार्पेट पर चलने के लिए मौका नहीं मिला, लेकिन पिछले छह सालों में आप हर कदम पर मेरे साथ रही हैं। आप मेरी 9 फिल्मों की साथी हैं।' 
विज्ञापन
Arjun Kapoor Ki and Ka film completes 2 years celebrates it in a special way
Parineeti and Arjun kapoor
'नमस्ते इंग्लैंड' फिल्म साल 2007 में आई 'नमस्ते लंदन' की सीक्वेल है। इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं। 'इशकजादे' फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में दोनों को दोबारा देखना फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed