बीते कई दिनों से अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अफेयर की खबरें आ रही हैं। यह दोनों स्टार अक्सर एक दूसरे का हाथ थामे हुए दिखाई देते हैं। यहां तक कि यह भी कहा जा रहा है कि अगले साल तक यह दोनों शादी भी कर सकते हैं। इन खबरों के बीच मलाइका और अर्जुन कपूर की एक और तस्वीर सामने आई है जिसमें दोनों प्री-दिवाली पार्टी में दिखाई दिए। यह पार्टी मशहूर फैशन डिजाइनर संदीप खोसला ने दी थी जिसमें सभी की निगाहें अर्जुन और मलाइका पर टिकीं।
शादी की खबरों के बीच प्री-दिवाली पार्टी में एक साथ दिखे अर्जुन-मलाइका, प्रेग्नेंट नेहा भी पहुंचीं
इस मौके पर अर्जुन काले रंग की शेरवानी में नजर आए तो वहीं मलाइका ने भी काले रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं। वहीं बड़े-बड़े झुमके और मांग टीका उन पर काफी जंच रहा था। तस्वीरों को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि यह दोनों एक साथ एक ही कार में गए थे। तस्वीरों में ऐसा लग रहा है अर्जुन कार में आगे की ओर बैठे हैं जबिक मलाइका पीछे। हालांकि कार में एक साथ गए थे या नहीं इस बात की पुख्ता जानकारी नहीं है।
अबु जानी और संदीप खोसला ने प्री-दिवाली ग्रैंड पार्टी अपने घर पर रखी थी जिसमें मलाइका और अर्जुन के अलावा बॉलीवुड की कई और दिग्गज हस्तियां पहुंची थीं। इस पार्टी में करण जौहर, श्वेता बच्चन नंदा, स्वरा भास्कर, नेहा धूपिया, अंगज बेदी, श्रद्धा कपूर, अनन्या पांडे, ईशा गुप्ता भी पहुंचे। इसके अलावा विक्रम फडणवीस, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सुजैन खान भी दिखाई दीं।
पार्टी में जाते हुए श्रद्धा कपूर जहां फोन पर बात करती हुई दिखीं तो वहीं ईशा गुप्ता कैमरा देखते ही वेब करती दिखाई दीं। दिवाली से पहले बॉलीवुड में पार्टियां का दौर शुरू हो गया है। आए दिन किसी न किसी स्टार की प्री-दिवाली पार्टी की तस्वीरें सामने आती रहती हैं। इससे पहले करीना कपूर और सोहा अली खान की तैमूर और इनाया के साथ प्री-दिवाली पार्टी की तस्वीरें सामने आई थीं। इन तस्वीरों में सभी इंडियन ड्रेस में नजर आए थे। इस पार्टी की तस्वीरें भी खूब वायरल हुई जिसमें तैमूर मॉम करीना की गोद में पीले रंग का कुर्ता पायजामा पहने बैठे हुए दिखाई दिए।
Mama Bebo and Pukulu with friends for Diwali play date ✨😍❤️
A post shared by Kareena Kapoor Khan FC 🌼✨🌙💛 (@kareenafc) on
इस मौके पर सोहा ने गुलाबी रंग और सुनहरे कॉमबिनेशन की लॉग ड्रेस पहने हुई थी तो वहीं इनाया गुलाबी और नारंगी कलर की लॉग स्कर्ट और टॉप में क्यूट लग रही थीं। जबकि इस मौके पर करीना काफी सिंपल ड्रेस पहने हुए दिखाई दीं। करीना ग्रे रंग की लॉग ड्रेस में दिखीं। करीना और सोहा की इस पार्टी में भी सभी का दिल तैमूर ने जीत लिया। वह कुर्ता पायजामा में मस्ती करते हुए दिखे।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
