{"_id":"5a9793754f1c1b8a258b4cce","slug":"arjun-kapoor-participates-in-last-rites-of-step-mother-sridevi-carries-bier-on-shoulder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुरानी बातें भूलकर बेटे अर्जुन कपूर ने सौतेली मां श्रीदेवी को दिया कंधा, देखें वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पुरानी बातें भूलकर बेटे अर्जुन कपूर ने सौतेली मां श्रीदेवी को दिया कंधा, देखें वायरल हो रहा वीडियो
Thu, 01 Mar 2018 11:55 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Mar 2018 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड ने श्रीदेवी को आखिरी श्रद्धांजलि दे दी है। श्रीदेवी अब पंचतत्व में लीन भी हो चुकी हैं। ऐसे कठिन समय में पूरा कपूर परिवार एक दूसरे के साथ मजबूती के साथ खड़ा रहा। खासकर बोनी कपूर की पहली पत्नी के बच्चे अर्जुन और अंशुला कपूर। श्रीदेवी के साथ बहुत अच्छे रिश्ते न होने के बाद भी अर्जुन ने अपने पिता का पूरा साथ दिया। श्रीदेवी के अंतिम सफर में भी अर्जुन हम सभी को निशब्द कर गए।
2 of 4
वायरल हो रहे एक वीडियो में अर्जुन कपूर, श्रीदेवी को कंधा देते हुए भी दिख रहे हैं। जब श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू की गई तो अर्जुन ने उन्हें आगे बढ़कर कंधा दिया। अर्जुन ने पहले की सारी कड़वाहट भुलाकर अपनी सौतेली मां को कंधा दिया और सबको उनपर फख्र करने पर मजबूर कर दिया।
बता दें कि जब श्रीदेवी जीवित थीं तो अर्जुन के साथ उनके रिश्ते कुछ खास नहीं थे। उन दोनों के बीच कोई बॉन्डिंग नहीं थी। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने यह तक कह दिया था कि श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी का उनके जीवन कोई महत्त्व नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इसके बावजूद मुश्किल समय में अर्जुन अपने पिता बोनी कपूर और बहनों के साथ खड़े रहे। उन्होंने अपनी छोटी बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर को मुश्किल घड़ी में खूब संभाला। साथ ही अपने पिता बोनी कपूर के साथ भी बुरे वक्त में कंधे से कंधा मिलाकर चले। बता दें कि अर्जुन अपने पिता का साथ देने के लिए दुबई तक गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।